ट्रांसपोर्टर ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या
कानपुर नगर, कानपुर कमिश्नरेट के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित वसंत विहार में एक ट्रांसपोर्टर ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मौरंग मंडी से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबार से संबंधित था।
हरि ओम की रिपोर्ट




