💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, पीसीएस से आईएएस बने कई अधिकारी, डॉ विश्राम अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल बने, हर्ष देव पाण्डेय परीक्षा नियंत्रक, UPPSC, प्रयागराज, अशोक कुमार कनौजिया, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर, पुष्प राज सिंह सचिव विकास प्राधिकरण गोरखपुर बने, नरेंद्र बहादुर सिंह ADM, लखीमपुर खीरी, संजय कुमार सिंह ADM, मुजफ्फरनगर, संतोष बहादुर सिंह ADM, सहारनपुर बने, राज कुमार द्विवेदी अपर आयुक्त विंध्यांचल मंडल, मीरजापुर, पंकज वर्मा सचिव विकास प्राधिकरण मुरादाबाद बने, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ, विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी देवरिया, सुशीला अपर आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर बनीं, अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद बने, आलोक कुमार ADM गोण्डा बने, अमिल सिंह उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ, वैभव सिंह ADM कुशीनगर बने, प्रियंका सिंह कमांडेंट, सेन्ट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंन्स्टीटयूट, लखनऊ, विवेक श्रीवास्तव सचिव विकास प्राधिकरण लखनऊ बने, अमित कुमार ADM कानपुर देहात बने, योगा नन्द पाण्डेय ADM अयोध्या बने, सुनील कुमार वर्मा अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ, प्रदीप कुमार यादव अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, गरिमा स्वरूप विशेक कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अमित कुमार अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ बने, संदीप कुमार ADM हापुड़ बने, पूनम निगम उपसचिव, उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज बने, राकेश कुमार सिंह ADM लखनऊ बने, डॉ नितिन मदान ADM रामपुर बने
➡लखनऊ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, 1 जुलाई 1973 को जन्मे थे अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में हुआ था जन्म, सपा कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे जन्मदिन
➡लखनऊ, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल का आज यूपी दौरा, 1 जुलाई को शाम 5 बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे, कानपुर और उन्नाव में भी स्वागत कार्यक्रम होंगे
➡लखनऊ, महानगर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, वाहनों की सघन जांच कर रही पुलिस, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर
➡लखनऊ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी पर बोले, सपा ने हमेशा सनातन संस्कृति का अपमान किया- पाठक, इन्हीं लोगों ने ‘कार सेवकों’ पर गोली चलाई- पाठक, जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी- पाठक, अयोध्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी- पाठक, ‘अयोध्या हमारे विकास एजेंडे में सबसे ऊपर है’
➡अयोध्या, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, मामले में आरोपियों की संपत्तियां होंगी अटैच, आय से अधिक संपत्तियां होंगी अटैच, अविनाश शुक्ल से जेल में 4 घंटे पूछताछ, कई अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है, जांच में पुलिस को निवेश, संपत्तियों के कागजात मिले, साथ ही आभूषण व नकदी भी बरामद हुई है
➡सहारनपुर, सीएम योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा आज, इस्माइलपुर में स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में भी कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण, 12.55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे सीएम योगी, सर्किट हाउस में अधिकारियों संग करेंगे बैठक, PWD की योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे CM
➡सुल्तानपुर, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, अब आज वॉयस मिलान मामले में होगी बहस, करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा केस, मूल मुकदमें की सुनवाई 6 जुलाई को होगी, विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद, मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी, कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं बयान, दीवानी के MP/MLA कोर्ट में चल रहा मूल केस
➡फिरोजाबाद, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घर में रखा सामान जलकर राख, पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची, भीषण आग पर पाया गया काबू, थाना नारखी के फतेहपुरा डेरा बंजारा का मामला
➡कानपुर, पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड, गोली कांड के चलते हटाए गए थाना प्रभारी, ग्वालटोली थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह लाइन हाजिर
➡मुरादाबाद, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, सांसद रुचिवीरा के आवास में मना जन्मदिन, सपा समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही
➡इटावा, बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, बीच बाजार युवक को जमकर पीटा, दुकानदार और उसके परिजनों पर आरोप, मारपीट करने का वीडियो वायरल, घायल युवक ने पुलिस को दी तहरीर, इटावा सदर क्षेत्र के मिश्री टोला तिराहे का मामला
➡बहराइच, फरार अभियुक्तों के घर पहुंची पुलिस, ढोल, नगाड़ों संग दरवाजे पर दी दस्तक, दरवाजे में चस्पा की कुर्की का नोटिस, साउंड सिस्टम और माइक के जरिए ऐलान, जल्द से जल्द पेश होने की चेतावनी, नवाबगंज निवासी है फरार दोनों अभियुक्त, बहराइच थाना नवाबगंज इलाक़े का मामला
➡मेरठ, इलाज ना मिलने पर नवजात की मौत, हंगामा, फीस देने के बावजूद नहीं पहुंचा डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रसाद का बयान, जांच में लापरवाही पर होगा एक्शन- रामप्रसाद, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अस्पताल
➡बहराइच, प्रेमी संग नहर में कूदी प्रेमिका मामला, प्रेमिका का 7 KM दूर बरामद हुआ शव, मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी थी काजल, 35 वर्षीय प्रेमी शरीफ संग कूदी थी, प्रेमी को नहर से निकाला गया था बाहर, थाना मोतीपुर के बिचपरी पुल का मामला
➡बुलंदशहर, भारत समाचार की खबर का असर, खबर का DM कुमार हर्ष ने लिया संज्ञान, सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार मामला, भ्रष्टाचार मामले पर की बड़ी कार्रवाई, सिकंदराबाद SDM दीपक पाल पर गिरी गाज, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया गया, दिनेश चंद्र बने उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद, सिकंदराबाद विधायक ने जताई थी नाराजगी
➡हापुड़, मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, मारपीट करने का वीडियो वायरल, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास रायबरेली पहुंचे, अखिल भारतीय हिंदू महासभा राष्ट्रीय संरक्षक हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन संग भव्य स्वागत किया, गोसंरक्षण और सनातन परंपरा पर अपने विचार रखे
➡कानपुर, निर्माणाधीन पुलिया में बाइक टकराई, ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही, दरियापुर चौबेपुर क्षेत्र निवासी की मौत, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-बिठूर रोड की घटना
➡बुलंदशहर, फौजी और पुलिसकर्मी के बीच विवाद चर्चा में, यूपी पुलिस के सिपाही सनी पर गंभीर आरोप, फौजी देवदर्शन का पत्नी को भगाने का आरोप, पत्नी जान्ह्वी ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप, जान्ह्वी बोलीं- जबरन कराई गई थी कोर्ट मैरिज, पति पर प्रताड़ना और पाबंदियां लगाने का आरोप, मर्जी से छोड़ा घर, वापस नहीं लौटूंगी- जान्ह्वी, पुलिस ने जान्ह्वी के बयान किए दर्ज, पुलिस जांच में सिपाही सनी को मिली क्लीन चिट
➡वाराणसी, वाराणसी एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों में बदलाव, कई घरेलू उड़ानों के संचालन में बदलाव, एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें बंद, मुंबई और अकासा की चार उड़ानें बंद, इंडिगो ने भी अपनी सेवाओं में किया बदलाव, सेवाओं में बदलाव से यात्रियों को होगी असुविधा
➡टिहरी, सांसद चंद्र शेखर पहुंचें टिहरी के लंबगांव, केतन हत्याकांड को लेकर परिजनों से मिले, सांसद ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया, हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया
➡देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, दोपहर 3.30 बजे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, देहरादून का कार्यक्रम, 7.30 बजे मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
➡जम्मू कश्मीर, हायर सेकेंडरी लेवल तक के स्कूलों की छुट्टियां घोषित, 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक छुट्टियां घोषित, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित
➡दिल्ली, चाचा की गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो बनते ही भागा आरोपी, गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा, आरोपी कैब चालक विकास गिरफ्तार हुआ, पूर्वी दिल्ली के मंडावली का मामला
➡दिल्ली, बीबी-जीरामजी योजना आज से लागू, न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये से कम नहीं, कम दिहाड़ी वाले मजदूरों को ज्यादा फायदा, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ के मजदूरों को फायदा, साथ ही उत्तराखंड, असम, बंगाल के मजदूरों को भी फायदा, इन राज्यों में मजदूरी में 15 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी, ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार योजना की दरें जारी
➡दिल्ली, मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव का संकट, दिल्ली-यूपी में अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया, मानसून अब दिल्ली,यूपी, बिहार की ओर बढ़ रहा, मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश भयावह, आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, प्रशासन लगातार पानी निकालने के काम में जुटा
➡दिल्ली, 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, दिल्ली में सिलेंडर की नई कीमत ₹2,930, पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹3,113.50 था, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं, 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹942 पर बरकरार, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली




