. `NEWS HEADLINES`
👇
*🕎मुख्य समाचार l 30-06-2026*
🎙️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
🎙️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- सेशेल्स के साथ 50 वर्ष पुरानी साझेदारी अब नवाचार, स्थिरता और साझा समृद्धि के माध्यम से आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री सेशेल्स की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे।
🎙️मंत्रिमंडल ने बुनियादी ढांचा निवेश में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष में तीस हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की प्रतिबद्धता को मंजूरी दी।
🎙️पश्चिम बंगाल विधानसभा में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनसुरक्षा और असामाजिक गतिविधि नियंत्रण विधेयक पारित।
🎙️पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
🎙️भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2028 ओलंपिक खेलों के लिए अपनी जगह पक्की की।




