💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, मकान का छज्जा अचानक ढहा, 2 बच्चों की मौत, 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लोग छज्जे पर खड़े होकर जुलूस देख रहे थे, इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे का मामला
➡लखनऊ, सिरफिरे युवक ने युवती पर किया चाकू से वार, घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मानक नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, चाकू मारने वाला युवक घटना के बाद से फरार
➡झांसी, मोहर्रम जुलूस में PRD जवान का देशभक्ति गीत, पीआरडी जवान ने गाया ‘आई लव माई इंडिया’, जुलूस में मौजूद लोगों ने दिया नोटों का नजराना, जुलूस में गीत गाते बिमल कुमार दुबे का वीडियो
➡गोरखपुर, सीएम योगी ने गायों को खिलाया गुड़, चना, मोर को भी दाना खिलाते दिखे सीएम योगी, पूजा अर्चना कर सीएम योगी का जनता दर्शन, CM ने एक एक करके सुनी सबकी समस्या, अधिकारियों को निस्तारण के दिए गए निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में सीएम का जनता दर्शन
➡दिल्ली, फीफा विश्व कप का ग्रुप फेज समाप्ति की ओर, 16वें दिन के बाद नॉकआउट की तस्वीर साफ, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया, दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुकी हैं, फ्रांस के उस्मान देम्बेले की पहले हाफ में हैट्रिक, सेनेगल ने इराक का 5-0 से सफाया कर दिया, सेनेगल की नॉकऑउट फेज की उम्मीद बरकरार, केप वर्डे भी नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहा, केप वर्डे-सऊदी अरब का मैच 0-0 पर टाई हुआ, ग्रुप में तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही टीम, तीनों मैच ड्रॉ खेलकर अगले फेज में पहुंचा केप वर्डे, स्पेन की टीम ने भी उरुग्वे को 1-0 से मात दी, उरुग्वे की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया, सात अंकों के साथ नॉकआउट में पहुंची स्पैनिश टीम
➡मुजफ्फरनगर, मजदूरों को बंधक बनाकर पिटाई का मामला, 22 जून को पुलिस ने 13 मजदूर मुक्त कराए थे, फैक्ट्री का मालिक अंकित बालियान अभी फरार, चार-पांच मजदूरों को मारकर फेंकने का भी आरोप, 5 दिन बाद भी आरोपी अंकित गिरफ्तार नहीं, 2 साल तक मजदूरों को बंधक बनाकर रखा था, यूपी बिहार सहित कई राज्यों के बंधक थे 13 मजदूर, मामले में 2 आरोपी शिवा और प्रदीप जा चुके जेल, तितावी थाना इलाके के मांडी गांव में थी फैक्ट्री
➡कानपुर देहात, मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत, घटना के बाद वाहन समेत ड्राइवर फरार हुआ, परिजनों, ग्रामीणों ने मुगल रोड किया जाम, कार्रवाई, मुआवजे की मांग को लेकर धरना, पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी, राजपुर थाना क्षेत्र की मुगल रोड की घटना
➡बागपत, उधार के रूपये मांगने गया, कुत्ते ने काटा, युवक पर बेकाबू कुत्ते ने किया हमला, जानबूझकर कुत्ते से कटवाया गया- युवक, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का मामला
➡आजमगढ़, मोहर्रम जुलूस में हादसा, 2 युवक झुलसे, हाईटेंशन लाइन से झंडा छुआ, युवक झुलसे, मोहम्मद, दानिश को लगा करंट, इलाज जारी, बरदह क्षेत्र के बरौना गांव में बड़ी घटना टली
➡रायबरेली, लापता युवती का शव मिलने से सनसनी, गांव के किनारे कुएं में मिला युवती का शव, 24 जून से घर से लापता थी मृतका, बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव की घटना
➡कलियर, 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ 2 अरेस्ट, पुलिस ने फरार 4 आरोपियों पर लिखा मुकदमा, जवांईखेड़ा में मकान में पशु कटान की सूचना मिली, पुलिस ने छापा मारकर 120 किलो मांस जब्त किया
➡हरिद्वार, होटल के कमरे में युवक की लाश मिली, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका, होटल के कमरे में मिले नशीले इंजेक्शन, उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में युवक की मौत
➡इटावा, दो बाइकों का लाइव एक्सीडेंट CCTV में कैद, बाइक ने आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर, हादसे में एक बाइक सवार घायल, इलाज जारी, थाना ऊसराहार इलाके की घटना
➡सहारनपुर, 7 साल की अनुशी सिरोही ने रचा इतिहास, नेपाल में स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में जीत, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अंडर-7 वर्ग की 800 मीटर रेस में शानदार जीत
➡लखीमपुर, बढ़ते पारे के बीच बढ़ गई बिजली समस्या, 24 घंटे से दर्जनों गांवों की बिजली गुल है, ग्रामीणों ने पावर हाउस पर हंगामा भी किया, मितौली, औरंगाबाद पावर हाउस का मामला
➡बागपत, यमुना नदी में अवैध बालू खनन का वीडियो, पोकलैंड मशीनों से नदी के अंदर अवैध खनन, सरकारी राजस्व का नुकसान, अफसर मूकदर्शक, बागपत के छपरौली में यमुना नदी में खनन
➡विकासनगर, 28 फिटा रोड पर गंदे पानी से लोग परेशान, 10 दिनों से सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही, अभियंता को कराया दूषित पानी से कुल्ला, जलकल अभियंता जयपाल चौहान का घेराव, विरोध स्वरूप दूषित पानी का कुल्ला कराया
➡बरेली, बिलाल घोसी समेत 3 की खोली गई हिस्ट्रीशीट, लूट, जानलेवा हमला, मारपीट, धोखाधड़ी के आरोपी, एसएसपी ने सभी की निगरानी के दिए निर्देश, सभी को थाने में आकर लगानी होगी हाजिरी, प्रेम नगर और बारादरी थाना क्षेत्र के निवासी
➡हमीरपुर, आकाशीय बिजली गिरने से हादसा, चरवाहा, दो बकरियों की हुई मौत, जंगल में चराने गया था चरवाहा, पेड़ के नीचे तीनों के शव पड़े मिले, मुस्करा के बिहुनी खुर्द गांव की घटना
➡हरिद्वार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का हरिद्वार दौरा, शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में रहेंगे
➡ऋषिकेश, सीमा डेंटल कॉलेज में रैगिंग की घटना, पीड़ित छात्रों ने UGC में की शिकायत, सीनियर्स नजर झुकाने के लिए बोलते हैं, UGC ने सीमा डेंटल कॉलेज को नोटिस दिया, मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं पीड़ित छात्र
➡देहरादून, फ्लैट सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी, 14 साल बाद फ्लैट न मिलने पर केस दर्ज, हरिकांत नागर पर कैंट थाने में लिखा केस, 2014 में फ्लैट के नाम पर 30 लाख लिया
➡एटा, संदिग्ध हालत में युवक के लगी गोली, नामजद लोगों पर गोली मारने का आरोप, गोली मारने की घटना संदिग्ध है- SHO, नयागांव थाना क्षेत्र की घटना, जांच जारी
➡रायबरेली, 14 वर्षीय किशोरी का मिला शव, घर में फंदे से लटकता मिला शव, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना
➡ललितपुर, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन ट्रैक्टर सवार लोग घायल, रिश्तेदार की अंत्येष्टि से आते समय हादसा, बांसी चौकी क्षेत्र जखौरा मार्ग की घटना
➡हमीरपुर, तीन बच्चे नदी में डूबे, एक की मौत, ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाला, ग्रामीणों का रेस्क्यू करते वीडियो वायरल, एक बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव गांव की घटना
➡कासगंज, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लड़कों की मौत, एक गंभीर घायल, हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़े, सहावर थाना के फरौली के पास हादसा
➡मुजफ्फरनगर, प्रतिष्ठानों की सीलिंग पर नाराज हुए मंत्री, कपिल देव अग्रवाल जिला प्रशासन से नाराज, प्रशासन ताबड़तोड़ सील लगा रहा है- कपिल, कपिल देव अग्रवाल बोले- थोड़ी मर्यादा रखें, आतंक जैसा माहौल न बनाएं- मंत्री कपिल देव, ‘पहले नोटिस दें, एकदम से सीलिंग ना करें’, जिले में 24 संस्थान सील, 35 को मिली नोटिस
➡हापुड़, कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, कार सवार लोगों में मची चीख-पुकार, पुलिस ने बाहर निकाला, 2 लोग घायल, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला
➡गाजियाबाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज, लोनी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, PWD गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग करेंगे बैठक
➡गाजियाबाद, सीएम योगी आज शाम गाजियाबाद में रहेंगे, मंत्री सुनील शर्मा के बेटे की सगाई में पहुंचेंगे, नोएडा में कार्यक्रम के बाद सीएम होंगे शामिल, हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ होंगे रवाना मुख्यमंत्री
➡हापुड़, घर के कमरे में मृत मिली युवती, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की घटना
➡अमेठी, शॉर्ट सर्किट से विद्युत केबिल में लगी आग, आग लगने से विद्युत आपूर्ति घंटों रही बाधित, अमेठी कस्बे में अंतू रोड का मामला
➡मिर्जापुर, प्रेमी के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, टावर गर्म होने से 4 घंटे बाद खुद ही उतरी, देहात कोतवाली के बेदौली कला का मामला
➡जालौन, बकरी चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरे को दबोचा गया, पशु मालिकों को पीटकर बकरी चुराते थे, घायल बदमाश गौतस्करी में जा चुका जेल, एसओजी, गोहन थाना पुलिस की कार्रवाई
➡सहारनपुर, धमकी कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो मामले में संदीप गिरफ्तार, हथियार के साथ बड़गांव पुलिस ने पकड़ा
➡झांसी, कानपुर हाईवे पर दबंगों ने की मारपीट, बारातियों को रोककर की मारपीट, 3 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बड़ागांव थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, रायबरेली के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीजों को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने का आरोप, मार्च 2026 की डेट का ग्लूकोज चढ़ाया- पीड़ित, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई- पीड़ित, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है मामला
➡औरैया, पतला दूल्हा देख दुल्हन का शादी से इनकार, जयमाला के दौरान दुल्हन ने इनकार कर दिया, दुल्हन के भाई, दूल्हे के बीच मारपीट भी हो गई, पुलिस मौके पर पहुंची, देर तक पंचायत भी चली, दुल्हन फैसले पर अडिग रही, वापस लौटी बारात, पतला दूल्हा किशन देख मनीषा ने किया इनकार, अछल्दा थाना क्षेत्र के दिवरिया गांव का मामला
➡अयोध्या, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या दौरे पर, आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राज्यपाल, सुबह 9 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करेंगी, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे के पास आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, राज्यपाल की ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा जाने की भी संभावना, 11 बजे अवध विश्वविद्यालय में समीक्षा करेंगी राज्यपाल
➡ललितपुर, चिटफंड कंपनी LUCC मामले में रकम होगी वापस, निवेशकों से रकम वापसी के लिए मांगे गए आवेदन, मेरठ में प्रस्तुत किए जा सकते हैं आवेदन पत्र, LUCC की जब्त संपत्तियों से की जाएगी भरपाई, जिले में 1.39 लाख लोगों से 256 करोड़ की ठगी, 28 हजार से अधिक पीड़ित निवेशकों ने भरे फॉर्म
➡श्रावस्ती, दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, इकौना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हादसा
➡अयोध्या, लाइनमैन की अचानक करंट लगने से मौत, ट्रांसफॉर्मर पर काम करने के दौरान लगा करंट, निर्मोचन घाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात था राजेंद्र, अयोध्या कोतवाली मजगवां मंदिर के पास की घटना
➡हरदोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार का कहर, एक फल विक्रेता को कुचला, दर्दनाक मौत, दूसरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी घायल, डॉ. सुमेर वर्मा के घर के बाहर हुई घटना, पूर्व भाजपा जिला पंचायत सदस्य हैं सुमेर, ठेला रौंदकर गाड़ी सुमेर के घर से टकराई, भाजपा नेता घायल, फल विक्रेता की मौत, बसपा नेता परशुराम चौरसिया की थी कार, फल विक्रेता अरुण का शव 6 घंटे रखा रहा, परशुराम के घर के बाहर ही रखा गया शव, परिजनों का हत्या का आरोप, हंगामा काटा, कछौना थाना क्षेत्र के समोधा गांव की घटना
➡फिरोजाबाद, बैग की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की घटना
➡दिल्ली, बाहरी दिल्ली इलाके में मुठभेड़ की घटना, वांटेड आरोपी चंदन उर्फ हड्डी से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, चेन स्नैचिंग के कई मामलों में वांटेड था हड्डी
➡बिजनौर, रजाई, गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, काफी मशक्कत के बाद आग काबू की गई, जनहानि की सूचना नहीं, लाखों का नुकसान, थाना नूरपुर क्षेत्र से कुछ दूरी पर लगी आग
➡बिजनौर, बिना अनुमति बन रही मस्जिद तोड़ी गई, SDM, CO की मौजूदगी में चला बुलडोजर, हिंदू संगठन की शिकायत पर की कार्रवाई, मुस्लिम समाज से बातचीत कर ध्वस्त की, रातों-रात अवैध निर्माणाधीन मस्जिद ध्वस्त, कोतवाली देहात के पहरूवाला गांव का मामला
➡बांदा, सपा की जिला कार्यकारिणी बैठक में हंगामा, सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस, सांसद कृष्णा देवी पटेल,MLA विशंभर यादव भिड़े, बैठक के दौरान दोनों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सांसद-विधायक समर्थकों की खींचतान आई सामने, लंबे समय से चल रही गुटबाजी हुई उजागर, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं




