💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, संजय उर्फ संजीव को इंदिरा कैनाल रोड पर एसटीएफ ने घेरा, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ कुख्यात बदमाश, इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था, लखनऊ पुलिस ने संजय पर रखा था एक लाख रुपये का इनाम, हत्या समेत कई संगीन मामलों में लंबे समय से था वांछित, अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या में दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे, कुख्यात गैंग के साथ मिलकर कई वारदातों को दिया था अंजाम, एसटीएफ की कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है
➡गोरखपुर, सीएम योगी का गोरखपुर दौरे का तीसरा दिन, आज दौरे के तीसरे दिन करेंगे पूजा-अर्चना, सुबह करेंगे पूजा अर्चना और गौ सेवा, उसके बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, दो दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम
➡नोएडा, मुख्यमंत्री आज गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे, दोपहर बाद सीएम योगी पहुचेंगे ग्रेटर नोएडा, परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की है परियोजनाएं, नोएडा प्राधिकरण के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे, दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
➡अयोध्या, राम मंदिर दान पात्र गबन मामला, पुलिस ने 8 आरोपियों को जेल भेजा, 7 आरोपियों से 79.85 लाख बरामद, अविनाश शुक्ला से ही 20 लाख मिले, अविनाश से 900 अमेरिकी डॉलर भी बरामद, सुभाष श्रीवास्तव के पास कुछ नहीं मिला, सुभाष के पास से कोई रकम नहीं मिली, दान पात्र में गबन के आरोप में कार्रवाई जारी, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी
➡मुरादाबाद, डीएम आवास के बाहर लोगों का हंगामा, बिजली कटौती से नाराज़ लोगों का प्रदर्शन, डीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी, कई दिनों से बिजली संकट से परेशान हैं लोग
➡कासगंज, कासगंज में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, मासूम बच्ची समेत 4 लोग गंभीर घायल, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा, ढोलना थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
➡बदायूं, गंगा में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत, ट्रांसफार्मर लगाने के बाद गंगा स्नान करने गए थे, नहाते समय गहरे पानी में चले गए, पुलिस, ग्रामीण, गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे, घंटों चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शव बरामद, उझानी क्षेत्र के चंदनपुर गंगा घाट की घटना
➡मेरठ, मेरठ में युवक की संदिग्ध मौत, गढ़वाल डेयरी में करता था नौकरी, मृतक की पहचान मनीष के रूप में, डेयरी की ऊपरी मंजिल पर मिला शव, फंदे से लटका मिला मनीष का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, ब्रह्मपुरी के लवकुश कॉलोनी का मामला
➡बहराइच, मेडिकल कॉलेज पहुंचीं सपा MLA मारिया शाह, घायल ग्रामीणों का जाना हाल, तेंदुए के हमले में 7 लोग हुए थे घायल, महिला समेत सभी घायलों का चल रहा इलाज, बहराइच मेडिकल कॉलेज का मामला
➡बहराइच, बहराइच में दबंग युवक की दबंगई, बाइक से आकर 6 फीट की दीवार गिराई, दीवार गिराने की घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, 5 लाख रंगदारी मांगने का भी आरोप, पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने दी शिकायत, कोतवाली देहात के रायपुर राजा का मामला
➡बहराइच, बहराइच में युवक पर सियार का हमला, सियार के हमले में युवक गंभीर घायल, युवक ने सियार से भिड़कर बचाई जान, रामगांव थाना क्षेत्र के चौबेपुरवा की घटना
➡बहराइच, बहराइच में तेंदुए का हमला, रेस्क्यू के दौरान वन कर्मी घायल, वन कर्मी राहुल पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, रामगांव थाना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच, बहराइच में नहर में डूबा युवक, लापता, छोटे भाई के साथ नहाने उतरा था युवक, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, विशेश्वरगंज क्षेत्र की पुरैनी नहर का मामला
➡बस्ती, बारात में दबंगों का तांडव, डीजे रोककर बारातियों पर हमला, आम की टहनी बनी बवाल की वजह, RCC सड़क पर झुकी थी टहनी, डीजे निकालने को उठाई टहनी, मनीष गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने दबंगई का लगाया आरोप, लालगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, भारत समाचार की खबर का असर, मुहर्रम के दौरान लोगों से अभद्रता मामला, SP ने दारोगा अरुण कुमार पर की कार्रवाई, दारोगा को कस्बा धौलाना से हटाया गया, थाने से अटैच किये गए दारोगा अरुण कुमार, दारोगा के खिलाफ लोगों ने दिया था धरना, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡बाराबंकी, शराब ठेके के बाहर युवक ने मचाया हड़कंप, मामूली विवाद में बाइक सवार को धमकाया, बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी, कार सवार ने निकाली लाइसेंसी रिवॉल्वर, पुलिस ने मामला दर्ज किया, देवा में रिवॉल्वर लहराने का मामला
➡चंदौली, चंदौली में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे से लटके मिले दोनों, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, एक फंदे पर दो मौत, उठे सवाल, पारिवारिक कलह का एंगल आया सामने, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, मुगलसराय के हनुमानपुर की घटना
➡वाराणसी, अखाड़े में करंट लगने से पहलवान की मौत, इलाज के दौरान पहलवान ने तोड़ा दम, चौक थाना पुलिस जांच में जुटी, बड़ी पियरी स्थित अखाड़े की घटना
➡सीतापुर, युवक का सड़क किनारे मिला शव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, संदना थाना क्षेत्र के देंगरा का मामला




