💁🏻♂️*सुबह के मुख्य समाचार*
*23-06-2026*
🎙️पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। सामाजिक कल्याण, अवसंरचना विकास और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा।
🎙️नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक शुरू । उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी।
🎙️विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मंगोलिया पहुंचे। आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर अपने समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
🎙️मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया।
🎙️फीफा विश्व कप में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप में पहली जीत दर्ज की।




