💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज लखनऊ में, सुबह 11:30 बजे हनुमंत धाम मंदिर पहुंचेंगे, राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक में शामिल होंगे, दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, राहुल के जन्मदिन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे
➡हापुड़- जिले में रजिस्ट्री के नियमों के बदलाव के कारण करोड़ों रुपयों का नुकसान, 6 दिनों में करीब 3 करोड़ रुपए का राजस्व को नुकसान हुआ, स्टांप की बिक्री न होने से रुके कार्य
➡देहरादून- सरकार अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर सक्रिय, भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने पर फोकस, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया, ‘कुंभ की तैयारियों के लिए व्यापक कार्ययोजना’, ‘500 करोड़ से अधिक के बजट का प्रावधान’
➡कानपुर देहात- चर्चित “बोतल बाबा” उर्फ हरिओम पर FIR दर्ज, भूत-प्रेत दूर करने के नाम पर ठगी का आरोप, महिला ने 40 हजार ठगने का आरोप लगाया, आश्रम में गलत हरकत करने के प्रयास का आरोप, दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास का केस दर्ज, पुलिस ने बाबा समेत 10 पर केस दर्ज किया, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस, देवराहट थाना क्षेत्र के चैन के पुरवा का मामला
➡झांसी- पुलिस ने थाना नवाबाद में “ऑपरेशन जागृति” के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया सुरक्षा की जानकारी दी
➡संतकबीरनगर- बभनी गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, तोड़फोड़ और आगजनी से बढ़ा तनाव, शुरुआती जांच में लड़की से विवाद की आशंका, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, बभनी चौराहे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े ग्रामीण, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, पीएसी समेत कई थानों की फोर्स तैनात, बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव की घटना
➡हापुड़- तेज रफ्तार पिकअप, कार की जोरदार भिड़ंत, अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में पहुंची पिकअप, भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पास का मामला
➡कानपुर- किदवई नगर स्थित हनुमान मंदिर में आग लगी, मंदिर के ऊपरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग, मौके पर मौजूद लोगों ने दिखाई सूझबूझ, तत्परता से आग पर काबू पाया गया, किदवई नगर क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज- कन्नौज में शराबी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेट गया नशे में धुत्त युवक, काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा शराबी युवक, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई परेशानी, युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- NEET के दौरान रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे परीक्षा केंद्र, भारी पुलिसबल मुस्तैद किया जाएगा, केंद्रों पर 2104 परीक्षार्थी शामिल होंगे
➡अयोध्या- राम मंदिर चंदा गबन मामले में बड़ा खुलासा, डोनेशन रूम का पुराना CCTV डेटा गायब, सिर्फ पिछले 45 दिनों का फुटेज उपलब्ध, 45 दिन से पहले का कोई डेटा नहीं मिला, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी, उपलब्ध फुटेज एक्सपर्ट्स ने जांचा- नृपेंद्र, ‘CCTV में कुछ लोग रुपये अलग रखते दिखे’, पुराना फुटेज न होने से जांच मुश्किल- नृपेंद्र, फिलहाल इन्क्वायरी चल रही है- नृपेंद्र, ‘अभी रेगुलर इन्वेस्टिगेशन शुरू नहीं हुई’




