✍️*NEWS HEADLINES*
*💁🏻♂️ आज सुबह के मुख्य समाचार*
*18-06-2026*
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात की। नाविकों की सुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
🎙️प्रधानमंत्री ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्ता और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें कीं।
🎙️पेरिस में विवाटेक 2026 में भारत मंडप के उद्घाटन अवसर पर भारत और फ्रांस ने नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी सहयोग पर प्रतिबद्धता दोहराई।
🎙️रेलवे ने कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सुधार के लिए एक हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
🎙️मौसम विभाग ने कल देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में और पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की आशंका व्यक्त की।
🎙️लखनऊ में दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 403 रन का लक्ष्य दिया।




