*🙋♂️देश और दुनिया से जुड़ी अहम खबरें*
*15/06/2026*
====================================
▶️ट्रम्प का दावा- आज शांति समझौता होगा, होर्मुज भी खुलेगा: ईरान बोला- समझौते की कोई तारीख तय नहीं, होर्मुज में नए नियम लागू करेंगे, शांति समझौते पर मध्यस्थता के लिए कतर डेलिगेशन तेहरान पहुंचा, ईरान के लोग अमेरिका से समझौते के विरोध में सड़कों पर उतरे।
⬇️
मोदी फ्रांस पहुंचे, भारतीय समुदाय ने स्वागत किया
पीएम ने बच्चे को दुलारा, महिलाओं ने उनका हाथ माथे से लगाया; आज मैक्रों से मुलाकात।
⬇️
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में राम-प्रतिमा का प्रोजेक्ट रुका: फंडिंग की जांच व अधूरा निर्माण गिराने की मांग, 2025 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट।
⬇️
Assembly Elections 2026: इसी साल हो सकते हैं यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव।
⬇️
मानसून छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पहुंचा: MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव, बिजली गिरने से यूपी और झारखंड में 12 की मौत।
⬇️
देहरादून में बजरंग दल नेता के मर्डर के बाद बवाल: पुलिस पर पथराव; 3 घर जलाए, भीड़ हाईवे जाम करने पहुंची, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर।
⬇️
तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा खुलासा: पेट्रोल और माचिस देकर लगवाई थी आग, CCTV से खुला राज; चार आरोपी दबोचे।
⬇️
UP के 21 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट : 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, 24 घंटे में 5 मौतें; 20 जून तक आ सकता है मानसून।
⬇️
ओवैसी लखनऊ पहुंचे, नारे लगे- देखो-देखो शेर आया: 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं, डिप्टी CM बोले- दाल नहीं गलेगी।
⬇️
मुरादाबाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या: 3 साल पहले आरोपियों पर दलित उत्पीड़न की FIR लिखाई थी; एक युवक जख्मी।
⬇️
कुत्ते को बचाने की कोशिश में पिता-बीमार बेटी की मौत: अमरोहा में तीन गाड़ियां टकराईं, परिवार के 7 समेत 12 घायल, इलाज कराकर लौट रहे थे पंजाब।
⬇️
मुजफ्फरनगर: भाजपा का ’12 साल विश्वास के’ अभियान तेज: मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने खादरवाला-कृष्णापुरी में गिनाईं सरकारी उपलब्धियां।
⬇️
मुजफ्फरनगर: धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सक्रिय हुए हिंदू रक्षा दल: पुलिस ने जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा को हिरासत में लिया, विरोध प्रदर्शन रोकने की तैयारी।
⬇️
सहारनपुर: मोबाइल में मिले डॉक्यूमेंट्स से बांग्लादेशी का पता चला: फर्जी दस्तावेजों के सहारे छिपा था, 2009 में गिरफ्तारी के जमानत पर बाहर आया था।
⬇️
शामली में धर्मांतरण मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार: जबरन धर्म परिवर्तन और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
⬇️
बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग ने रेस्क्यू किया, ग्रामीणों को मिली राहत।
==================




