💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡दिल्ली, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया, ‘RBI ने बेचा 1 लाख करोड़ से ज्यादा का सोना’, ईरान युद्ध से पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता, सोने की होल्डिंग्स का हिस्सा बेचने का दावा, रुपए को बचाने के लिए क्या सोना बेच रहा RBI?, RBI ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचा- ब्लूमबर्ग, मकसद भारतीय रुपए INR को स्थिर रखना, इस दावे पर RBI की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, मार्च तक RBI के पास 880.52 मीट्रिक टन सोना था
➡लखनऊ, 8, 9, 10 जून को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा, मुख्य सचिव और डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, वीसी के जरिए परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की, सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी, 32679 पदों पर 1183 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
➡लखनऊ, UP में हड़ताल पर एस्मा लागू, 6 महीना के लिए हड़ताल पर रोक, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का आदेश, सरकारी दफ्तरों में कोई हड़ताल नहीं होगी
➡लखनऊ, दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप मामला, जेल में बंद आरोपी शिवम, सनी से पूछताछ, विवेचक ने जेल में जाकर दोनों से बयान लिया, आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी पुलिस, दोनों ने पुलिस से बचकर कोर्ट में किया सरेंडर, सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुई थी वारदात
➡लखनऊ, स्कूटी से गिरकर महिला की मौत, मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, लखनऊ के इटौंजा में दर्दनाक हादसा
➡लखनऊ, माल क्षेत्र में युवती से रेप के प्रयास का मामला, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया, युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, पुलिस आरोपी सर्वेश की तलाश में जुटी है
➡लखनऊ, बीकेटी में ट्रेन से गिरकर पेंटर की मौत, सीतापुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार की मौत, सेवा हॉस्पिटल के सामने चलती ट्रेन से गिरा
➡लखनऊ, ऑन ड्यूटी वन क्षेत्राधिकारी की मौत, बीकेटी क्षेत्र में अनुज प्रताप सिंह की मौत, जंगल के भ्रमण पर निजी कार से गए थे, अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत, प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका
➡लखनऊ, मलिहाबाद में आपूर्ति विभाग की लापरवाही, जिंदा युवक को राशन कार्ड में मृत दिखाया, मृत दिखाकर युवक का नाम राशन कार्ड से काटा, रहीमाबाद के मनकौटी का रामकिशोर परेशान, CM जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
➡जम्मू-कश्मीर, काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर टीम का छापा, श्रीनगर, सोपोर, कुपवारा, अनंतनाग में रेड, कुलगाम और बांदीपोरा में भी छापेमारी, स्लीपर सेल नेटवर्क को लेकर छापेमारी
➡लखीमपुर, पुलिस मुठभेड़ में लुटेरों का गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को किया अरेस्ट, चोरी-लूट का माल, तमंचा, कारतूस बरामद, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई में की थी घटनाएं
➡संभल, दुकान मालिक ने पकड़ा पंखा चोर, एक दिन पहले ही दो पंखे चुराए थे, दूसरे दिन रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, थाना बबराला नगर कस्बा का मामला
➡दिल्ली, कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, मोदी सरकार से रुपया संभल नहीं रहा, किसी भी वक्त 1 डॉलर 100 रुपए हो सकता है, RBI से कहकर देश का सोना बिकवा रहे हैं, ताकि रुपया 100 के पार ना चला जाए, ‘RBI ने 2 हफ्तों में 12 बिलियन डॉलर का सोना बेचा’
➡ललितपुर, नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप, सदर कोतवाली क्षेत्र बिरारी गांव का मामला
➡बरेली, फौजी के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, 40 लाख के जेवर, नगदी लेकर चोर फरार, गौरव कुमार वर्तमान में आगरा में तैनात, कैंट थाना के रामेश्वर धाम फेस 2 की घटना
➡बिजनौर, घर के सामने सीटी बजाने से रोकना पड़ा भारी, घर में घुसकर दबंगों का हमला, शख्स घायल, दबंग शाहिद, अन्य लोग हमला करके फरार, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली शहर के खेड़की गांव का मामला
➡लखीमपुर, सड़क हादसे में रहजनिया के दो श्रमिकों की मौत, चार पहिया वाहन ने मजदूरों को मारी थी टक्कर, हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, थाना मैगलगंज क्षेत्र में चपरतला मोड़ की घटना
➡प्रयागराज, आज से यूपी TGT-2022 भर्ती परीक्षा, प्रदेश के 36 जिलों में आज हो रही परीक्षा, आज और कल 8.68 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, 36 जिलों में 614 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
➡दिल्ली, अर्थ इंफ्रा के 4 प्रमोटर व डायरेक्टर गिरफ्तार, 2,004 करोड़ की कथित ठगी मामले गिरफ्तारी, प्रवर्तन निदेशालय ED ने गिरफ्तारी की, 19 हजार से अधिक घर खरीदारों से ठगी, अवधेश कुमार गोयल, रजनीश मित्तल अरेस्ट, अतुल गुप्ता और विकास गुप्ता की अरेस्टिंग, निवेश के नाम पर हजारों लोगों से धन जुटाया, लेकिन कई परियोजनाएं अधूरी छोड़ दी गईं, खरीदारों को समय पर कब्जा नहीं दिया गया, विशेष PMLA अदालत ने 5 दिन की रिमांड दी
➡लखनऊ, ट्रक ने युवक को रौंदा, युवक की मौत, तालकटोरा क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
➡दिल्ली, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया पोस्ट, क्या देश का सोना बेचा जा रहा है?- केजरीवाल, क्या सरकार इतनी ज्यादा कंगाल हो गई?- केजरीवाल, ‘पिछले 76 साल में देश कई बार कठिन स्थिति में था’, लेकिन देश का सोना कभी नहीं बेचा गया- केजरीवाल, इसका मतलब हालात बहुत ज़्यादा खराब हैं? – केजरीवाल
➡गोरखपुर, पूजा अर्चना कर सीएम का जनता दर्शन, दूर-दूर से समस्या लेकर पहुंचे कई लोग, सीएम योगी ने सभी की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम
➡मेरठ, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, महिलाओं ने बादल को पुलिस से छुड़ाकर भगाया, NBW तामील कराने पहुंची पुलिस पर हमला, परिजनों और समर्थकों ने घेरा, हाथापाई की, पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 को पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर बादल की तलाश में जुटी पुलिस, लालकुर्ती थाना के घोसी मोहल्ले का मामला
➡संभल, DPRO और अकाउंटेंट पर अवैध वसूली का आरोप, ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों को धमकाकर वसूली, अकाउंटेंट का कार्यालय में रिश्वत लेते वीडियो भी, करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ी खरीदने का आरोप, गाड़ी में DPRO चेतेंद्र पाल सिंह भी पैसे लेते दिखे
➡मेरठ, नौकरी के बकाया पैसे मांगना पड़ गया भारी, आरोपियों ने युवक को अगवाकर बंधक बनाया, बेरहमी से पिटाई कर पेशाब पिलाने का आरोप, आरोपी पीड़ित को गांव के बाहर फेंककर फरार, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी, जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला
➡सीतापुर, दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ सतीश मौर्य, सतीश ने नाबालिग लड़की से किया था रेप, अकबरपुर मोड़ पर अटरिया पुलिस की कार्रवाई
➡संभल, दुकानदार मालिक ने पकड़ा पंखा चोर, एक दिन पहले ही दो पंखे चुराए थे, दूसरे दिन रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, थाना बबराला नगर कस्बा का मामला
➡कानपुर, कानपुर में तेंदुए का आतंक, फूल तोड़ रहे युवक पर किया हमला, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा, घायल युवक का इलाज जारी, महाराजपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡बरेली, 26 सितंबर को हुई हिंसा का मामला, हिंसा में इस्तेमाल हुई थी विदेशी पिस्टल, सप्लायर गफ्फार को पुलिस ने रिमांड पर लिया, रिमांड पर लेकर बरामद की गई विदेशी पिस्टल, 7 कारतूस, 2 देशी तमंचे भी कब्जे से बरामद, बहेड़ी थाना क्षेत्र के नारायण नगला से बरामदगी
➡दिल्ली, द्वारका हाईवे के पास ऑयल टैंकर पलटा, श्याम विहार UER-2 पर तेल से भरा टैंकर पलटा, हजारों लीटर तेल सड़क पर फैल गया, हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लोग बाल्टियां,डिब्बे लेकर तेल इकट्ठा करने पहुंचे
➡कौशाम्बी, पत्नी की हत्यारोपी पति मुठभेड़ में अरेस्ट, मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी शिवभोला गिरफ्तार, अपनी पत्नी की हत्या कर फरार था आरोपी, 2015 में भी मर्डर मामले में गया था जेल, जमानत पर बाहर चल रहा था हत्यारा पति, महेवाघाट के शाहपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़
➡मेरठ, नशे में हंगामा कर रहा दारोगा सस्पेंड, हंगामा करते हुए लोगों से अभद्रता की, SSP ने पंवर गंगवार को किया निलंबित, पवन की ड्यूटी नौचंदी मेले में लगी थी
➡सीतापुर, पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान शादाब के पैर में लगी गोली, पूर्व सांसद के घर के बाहर से हुआ था गिरफ्तार, राजेश वर्मा के घर के बाहर से पुलिस ने पकड़ा था, हत्या की नियत से पूर्व BJP सांसद के घर गया था, थाने ले जाते समय पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, तंबौर थाना पुलिस की ज्ञानेंद्र भट्टा के पास कार्रवाई
➡ललितपुर, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चाट का ठेला लेकर घर जा रहा था, दो दर्जन से अधिक युवकों का हमला, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती की घटना
➡आगरा, चुनावी रंजिश में युवक की हत्या मामला, पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, गांव में तनाव की स्थिति पुलिस फोर्स तैनात, चित्रहाट थाने के शाहपुर गूजर गांव का मामला
➡ललितपुर, दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर, भतीजे की शादी से पहले चाचा की मौत, सड़क हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर, तीनों घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, राजघाट चौकी क्षेत्र रोड काला पहाड़ की घटना
➡सहारनपुर, अंबेहटा हत्याकांड से इलाके में सनसनी, व्यापारी की पत्नी की हत्या से दहशत, पुलिस टीमें लगातार कर रही छापेमारी, 36 घंटे बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, थाना नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे की घटना
➡मेरठ, MBA छात्रा अनु की मौत का मामला, DM के आदेश पर जांच कमेटी गठित, ADM सिटी की अध्यक्षता, 3 अफसर करेंगे जांच, इंटेलीजेंस की रिपोर्ट मिलने पर कमेटी गठित, कई संगठनों ने जांच की मांग की थी, यूनिवर्सिटी प्रशासन पर दर्ज केस, पुलिस जांच जारी
➡अल्मोड़ा, दवा कंपनी को निजी हाथों में सौंपने की आशंका, इंडियन मेडिसन फार्मेस्यूटिकल कारपोरेट लिमिटेड कंपनी, केंद्र सरकार के अधीन है कंपनी, पूर्व CM हरीश रावत ने फैसले को जनविरोधी करार दिया
➡मेरठ, प्राचीन मंदिर तोड़कर निर्माण पर हंगामा, प्राचीन बुद्धे माता मंदिर तोड़कर निर्माण, राजेन्द्र गुप्ता पर मंदिर तोड़ने का आरोप, लोगों ने पुलिस अधिकारियों को भी घेरा, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
➡ललितपुर, क्षत विक्षत हालत में मिला बुजुर्ग का शव, शव के अंग गायब होने से इलाके में सनसनी, 3 दिन पहले आम तोड़ने पर हुआ था विवाद, शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना जाखलौन के नया गांव की घटना




