By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading:  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized >  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां*
Uncategorized

 मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां*

timesandspace
Last updated: 2026/05/12 at 5:08 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां*
– बारिश से पहले नालों की सफाई, नाव-गोताखोर की संख्या बढ़ाने के निर्देश
कानपुर नगर , मानसून सीजन से पहले संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पहले सभी विभाग अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नाव मालिकों, नाविकों और गोताखोरों की सूची तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही गोताखोरों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रखने को कहा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। डीएम ने पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए टीके, दवाएं और चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंटी स्नेक वेनम समेत सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया। उन्होंने नगर निकायों एवं अन्य संबंधित विभागों को सभी प्रमुख नालों की सफाई समय से पूरी कराने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश का पानी निर्बाध रूप से निकलना चाहिए। सभी विभागों को माइक्रो प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। बताया गया कि जनपद में गंगा, यमुना, रिन्द, पांडु, नून और ईशन नदी प्रवाहित होती हैं। गंगा नदी का प्रवाह जनपद में करीब 114 किलोमीटर तक है, जबकि यमुना नदी लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है। पूर्व वर्षों में जनपद के चारों तहसीलों के करीब 175 गांव प्रभावित रहे हैं। इनमें घाटमपुर के 58, सदर के 54, बिल्हौर के 51 और नरवल तहसील के 12 गांव शामिल हैं। इस वर्ष जनपद में कुल 36 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। इनमें सदर तहसील में 8, घाटमपुर में 16, नरवल में 3 और बिल्हौर में 9 चौकियां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी चौकियों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सर्च लाइट, मेडिकल किट और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।
अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 149 नावें तैनात की जाएंगी। इस पर डीएम ने नावों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तटबंधों और रेगुलेटरों की मरम्मत, नालों की सफाई तथा मॉक ड्रिल समय से कराने को कहा। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में एम्बुलेंस और वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि मानसून के दौरान कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें प्रभावित न हों। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीएसओ राकेश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

DICCI कार्यक्रम महिला वक्ता की टिप्पणी पर हंगामा, उन्नाव में नीची जाति शब्द के प्रयोग से भड़के प्रतिभागी, जांच की मांग

उन्नाव जिलाधिकारी ने नगर पालिका उन्नाव के देवारा कला में संचालित,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण।*

दुकानदारो के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधी मण्डल ने की जिलाधिकारी से भेंट

पति की रिहाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती कानपुर नगर

*SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द के बाद पुनः 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

DICCI कार्यक्रम महिला वक्ता की टिप्पणी पर हंगामा, उन्नाव में नीची जाति शब्द के प्रयोग से भड़के प्रतिभागी, जांच की मांग

May 12, 2026
Uncategorized

उन्नाव जिलाधिकारी ने नगर पालिका उन्नाव के देवारा कला में संचालित,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण।*

May 12, 2026
Uncategorized

दुकानदारो के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधी मण्डल ने की जिलाधिकारी से भेंट

May 12, 2026
Uncategorized

पति की रिहाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती कानपुर नगर

May 12, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • DICCI कार्यक्रम महिला वक्ता की टिप्पणी पर हंगामा, उन्नाव में नीची जाति शब्द के प्रयोग से भड़के प्रतिभागी, जांच की मांग
  • उन्नाव जिलाधिकारी ने नगर पालिका उन्नाव के देवारा कला में संचालित,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण।*
  • दुकानदारो के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधी मण्डल ने की जिलाधिकारी से भेंट
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?