*गंगाघाट के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी*
गंगाघाट बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही सुबह से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे! हजारों लोगों ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की! ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कटारे देखी गई महिलाओं पुरुषों बुजुर्गों और युवाओं ने गंगा में डुबकी लगाई/ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध को याद करते हुए पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया! कई स्थानों पर प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया! श्रद्धालुओं का मानना है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है इसलिए भगवान बुद्ध के जन्म ज्ञान प्राप्ति और महा परिवर्तन की मान्यता के कारण इसका विशेष महत्व है! भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए! घाटों पर
पुलिस बल तैनात रहा किसी भी घटना से निपटने के लिए गोताखोर भी मौके पर तैनात किए गए! नगर पालिका परिषद और सफाई कर्मियों द्वारा घाटों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया ‘ जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं की आवा जाही को नियंत्रित किया गया।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*रमन शर्मा* गंगाघाट संवाददाता




