गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण समारोह 29 अप्रैल 2026 को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरिशंकरी का रोपण कर भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान को लोकभारती ने शासन-प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश के 12 जिलों की ग्राम सभाओं और नगर निगम के वार्डों सहित बीस हजार हरिशंकरी का रोपण किया है। आगामी वर्षों में लोकभारती का प्रदेश के सभी जिलों को हरिशंकरी से परिपूर्ण करने का लक्ष्य है।




