💁🏻♂️*29 अप्रैल, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 विधान सभा चुनाव: *बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान*, 142 सीटों पर वोटिंग
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे सक्रिय हुआ एक नया विक्षोभ, कल उदयपुर में दिन में तापमान 40 और रात को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@42, राजसमंद@40.4
🔸 *इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर*, फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल, एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाए सरकार
🔸 उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में *सौतेले पिता ने कहासुनी पर बेटे की हत्या की*, गिरफ्तार, उपला वणाडिया की घटना
🔸 *हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से रिहा*, पिता ने शिलॉन्ग पहुंचकर भरी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई बोला- हाईकोर्ट जाऊंगा
🔸 साढ़े चार महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत, *रोती मां को चुप कराने पर विवाद*, गार्ड्स ने विरोध करने पर तीमारदार को पीटा, कपड़े फाड़े, उदयपुर के एमबी अस्पताल की घटना
🔸 *गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन*, 15 में से 15 नगर निगम में हासिल की जीत
🔸 अफ्रीकी देश *चाड में पानी को लेकर खूनी संघर्ष*, अब तक 42 मौतें, पानी के लिए पहले दो परिवार लड़े, फिर पूरा इलाका, आखिर में सेना को उतरना पड़ा
🔸 *पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को करेंगे समर्पित*, 594 किमी एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज को जोड़ेगा
🔸 पाकिस्तान: *कराची में बिजली कटौती के खिलाफ हल्लाबोल*, सड़कों पर उतरे लोग
🔸 *रूस के बेलगोरोड में यूक्रेन का ड्रोन अटैक*, हमले में तीन लोगों की मौत और कई घायल
🔸 इंडोनेशिया के *जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा*, 4 की मौत, कई घायल
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के छपरा में प्यार, ड्रामा और सोशल मीडिया का एक अनोखा संगम मिला देखने को, जब यूपी के आजमगढ़ की युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर गई चढ़, वहीं से इंस्टाग्राम रील बनाकर किया ऐलान कि शादी नहीं हुई तो जाएगी कूद, वजह वही पारिवारिक विरोध और बॉयफ्रेंड का अचानक ‘एयरोप्लेन मोड’ में जाना, कुछ ही घंटों में रील पर 11 हजार व्यूज गए आ, नीचे 5 हजार लोगों की भीड़ गई जुट, किसी को चिंता थी, किसी को था कंटेंट चाहिए, करीब 6 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित उतारा नीचे, लोग कस रहे तंज, 11 हजार व्यूज मिलते ही उतरी ‘रील वाली दुल्हन’, स्वर्ग चली जाती तो “इस नई ख्याति” को कौन भुनाता, मृत्युलोक में पीछे
🔸 *उदयपुर-जयपुर ट्रेन 5 मई को अजमेर-जयपुर के बीच रद्द*, उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अजमेर तक ही चलेगी
🔹 *आईपीएल 2026*: पंजाब की पहली हार, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, आज की भिड़ंत मुंबई और हैदराबाद में




