*♨️👉Delhi: आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, सुरक्षा के कड़े इंतजाम*
_दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ होगी। इसके बाद सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यसूची के मुताबिक, सत्र की शुरुआत निधन संबंधी उल्लेख से होगी। इसके बाद सदस्य नियम-280 के तहत विशेष मुद्दे उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्ष 2024-25 के वित्त लेखे और विनियोग लेखे सदन के पटल पर रखेंगी। साथ ही, वह महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन पर सरकारी संकल्प भी पेश करेंगी।_




