*नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी महिला मोर्चा का मार्च, विपक्ष के रुख का विरोध*
नितेश प्रताप सिंह इटावा
बढ़पुरा/उदी, इटावा। लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों के नकारात्मक रुख के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक परिसर से उदी चौराहे तक मार्च
मंडल अध्यक्ष सीता मिश्रा व वंदना भदौरिया के नेतृत्व में महिलाओं ने ब्लॉक परिसर से लेकर उदी चौराहे तक मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने नारी वंदन अधिनियम के पक्ष में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर माहौल बनाया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री व बढ़पुरा मंडल प्रभारी अभिषेक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी संदीप सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र बघेल व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध करने वाले विपक्ष को जनता जवाब देगी।




