By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *आयकर से राहत पाने वालों के लिए भी ITR भरना फायदेमंद, इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > *आयकर से राहत पाने वालों के लिए भी ITR भरना फायदेमंद, इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर*
Uncategorized

*आयकर से राहत पाने वालों के लिए भी ITR भरना फायदेमंद, इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर*

timesandspace
Last updated: 2026/04/27 at 8:57 AM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

*💸आयकर से राहत पाने वालों के लिए भी ITR भरना फायदेमंद, इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर*

एक अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है और करदाता आयकर रिटर्न दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी सालाना कमाई टैक्स स्लैब से कम है या कटौती के बाद उनकी कर देनदारी शून्य हो जाती है। ऐसे में उन्हें लगता है कि उन्हें आईटीआर भरने की जरूरत नहीं है। लेकिन कर विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे मामलों में ‘शून्य आईटीआर’ दाखिल हो सकती है, जिसके कई फायदे हैं।

*सभी के लिए जरूरी:* आयकर नियमों के मुताबिक, उन सभी लोगों को आईटीआर जमा करना जरूरी है, जिनकी सकल आय मूल कर छूट की सीमा से अधिक है। कई लोगों को गलतफहमी रहती है कि यदि उनकी सालाना आय कर छूट सीमा से कम है तो आईटीआर भरना जरूरी नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस सीमा से कम आय होने पर टैक्स इसलिए नहीं देना पड़ता क्योंकि धारा 87ए के तहत पुरानी कर व्यवस्था में 12,500 रुपये और नई कर व्यवस्था में 60 हजार रुपये तक की छूट (रिबेट) मिलती है। लेकिन पुरानी कर व्यवस्था में कर छूट की वास्तविक सीमा अब सिर्फ 2.5 लाख रुपये है। वहीं, नई कर व्यवस्था में यह सीमा चार लाख रुपये है। यदि इससे एक रुपये भी अधिक आय है तो करदाता के लिए आईटीआर दाखिल करना जरूरी है, भले ही उनका टैक्स शून्य हो। इसे ‘जीरो आईटीआर’ भी कहते हैं।

*इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर*

1. भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान करने पर नियमों के अनुसार, अगर करदाता ने एक वित्त वर्ष के दौरान कुल मिलाकर एक लाख रुपये या उससे अधिक का बिजली बिल चुकाया है, तो आपके लिए आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य है। भले ही उसकी कुल सालाना टैक्स स्लैब से कम हो।

2. विदेश यात्रा पर बड़ा खर्च होने पर अगर करदाता ने विदेश यात्रा पर दो लाख या उससे ज्यादा खर्च किए है तो आईटीआर भरना होगा। इस मामले में नियम बहुत स्पष्ट हैं। इसके अनुसार, विदेश यात्रा पर दो लाख से अधिक का खर्च उच्च श्रेणी के लेनदेन में शामिल होता है। इसके बारे में विभाग को सूचित करना जरूरी होता है।

3. खाते में बड़ी रकम जमा की हो यदि व्यक्त्ति ने अपने बचत खाते में 50 लाख या उससे ज्यादा की नकद राशि जमा की है, तो आईटीआर भरना जरूरी है। कई बार संपत्ति बेचने या निवेश की रकम प्राप्त होने पर इतनी बड़ी रकम खाते में प्राप्त होती है। बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को देता है।
4. अगर किसी व्यक्ति का टीडीएस या टीसीएस 25,000 रुपये या उससे अधिक कटा है (बुजुर्गों के लिए ₹50,000) तो रिफंड लेने के लिए आईटीआर दाखिल करना होता है। इसके अलावा अगर कुल व्यावसायिक बिक्री 60 लाख रुपये से अधिक है, तब भी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है।

You Might Also Like

जनसमर्पण से जनकल्याण तक…

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* * – अप्रैल – सोमवार*

*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*

27.0402026

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* * 27- अप्रैल – सोमवार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

जनसमर्पण से जनकल्याण तक…

April 27, 2026
featured image
Uncategorized

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* * – अप्रैल – सोमवार*

April 27, 2026
featured image
Uncategorized

*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*

April 27, 2026
Uncategorized

27.0402026

April 27, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • जनसमर्पण से जनकल्याण तक…
  • *आयकर से राहत पाने वालों के लिए भी ITR भरना फायदेमंद, इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर*
  • *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* * – अप्रैल – सोमवार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?