💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, यूपी बोर्ड के परिणाम को लेकर बढ़ाया हौसला, परीक्षा में असफल छात्रों का भी बढ़ाया हौसला, इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक- CM, ‘अनेक बच्चों ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया’, ‘कठिन परिश्रम से प्रदेश का नाम रोशन किया’, मेरी ओर से सभी बच्चों को ढेरों बधाईयां- CM, उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद- सीएम, सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं- सीएम, ‘कोई परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता’, बल्कि एक नए आरंभ का अवसर होता है- सीएम, सोना तपकर ही कुंदन बनता है- सीएम योगी, बच्चे देश का भविष्य हैं- सीएम योगी, ‘परिणाम सकारात्मक न होने पर निराश न हो’, उनकी रुचि किस विषय में है, इसे समझे- CM
➡अलीगढ- विद्युत पोल के केबल बॉक्स में लगी आग, लोगों ने बिजली विभाग को दी जानकारी, शिकायत के बाद भी देर से पहुंचे विद्युत कर्मी, कई घंटों तक नहीं आई बिजली टीम, बन्नादेवी थाना इलाके का मामला।
➡कौशाम्बी- बिजली कटौती से नगरवासी परेशान, परेशान लोगो ने पॉवर हाउस का किया घेराव, 18 घंटे विद्युत सप्लाई की मांग कर रहे नगरवासी, SDO, JE पर फोन नहीं उठाने का आरोप।
➡प्रयागराज- यमुनानगर जोन के मेजा क्षेत्र में हादसा, पांटून ब्रिज से बोलेरो गाड़ी नदी में गिरी, ड्राइवर गुटखा खाने के लिए उतरा था, बिना हैंड ब्रेक लगाए गाड़ी छोड़ दी, गाड़ी फिसलकर सीधे गंगा में समा गई, पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकलवाया, गंगा नदी पर बने पांटून ब्रिज पर घटना।
➡हापुड़- महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के लोग महिला को देते थे ताना, बुलेट बाइक न मिलने का देते थे ताना, गरीबी के कारण अक्षम था महिला का परिवार, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा का मामला।
➡सोनभद्र- निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, इलाज के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत, पेट दर्द और बुखार में कराया था भर्ती, इलाज में लापरवाही से बिगड़ी हालत- परिजन, हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया, नारायणपुर पहुंचने से पहले रास्ते में मौत, परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रख किया विरोध, पुलिस ने पहुंचकर मामला कराया शांत, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡सहारनपुर- भीषण गर्मी का कहर, इंसान से लेकर पशु तक बेहाल, सहारनपुर में पारा 40 डिग्री पार, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सन्नाटा।
➡हापुड़- प्रचंड गर्मी में बढ़ने लगे फलों के दाम, सेब, अंगूर, तरबूज, खरबूजा सहित कई फलों के दाम बढ़े, अनार, अंगूर, संतरा, सेब 200 रुपये किलो मिल रहा।
➡हापुड़- हाईवे पर अज्ञात शव मिलने मामला, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी, थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡हापुड़- दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को जन्म देने मामला, पुलिस ने आरोपी जीजा को किया गिरफ्तार, आरोपी जीजा ने युवती से किया था दुष्कर्म, युवती ने CHC सिंभावली में दिया था जन्म, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई थी घटना।
➡लखनऊ- पश्चिम बंगाल में CM योगी करेंगे प्रचार, 2 रोड शो, 2 जनसभा करेंगे सीएम, उत्तर 24 परगना के कल्याणी में रोड शो, 11.50 बजे कल्याणी में रोड शो, हुगली के धानेखाली में करेंगे जनसभा, 2.05 बजे धानेखाली में करेंगे जनसभा, कोलकाता के दम दम में करेंगे रोड शो, 3.25 बजे दम दम में करेंगे रोड शो, कोलकाता के राजारहाट गोपालपुर में सभा, 4.10 बजे राजारहाट गोपालपुर करेंगे जनसभा।
➡कानपुर- ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, कबाड़ की दुकान तक पहुंची आग, फजलगंज स्थित सरिया मंडी इलाके की घटना।
➡हमीरपुर- खाना बनाने को लेकर दंपति में विवाद, पत्नी ने मासूम संग खाई सल्फास की गोली, मां-बेटे को जिला अस्पताल किया रेफर, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡सीतापुर- कांग्रेस सांसद राकेश राठौर धरने पर बैठने मामला, करीब 4 घंटे से घर के बाहर प्रदर्शन जारी, स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर पहुंचे, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई, सांसद की सेहत की निगरानी जारी।
➡देहरादून- सभी आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल आज बंद, हीट वेव और लू के चलते आदेश जारी, डीएम देहरादून ने आदेश जारी किया।




