💁🏻♂️*दोपहर 01 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- महिंगवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, कुम्हरावां चौराहे पर किशोर की मौत, बोलेरो की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।
➡ अमरोहा- पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह, 194 आरक्षियों ने परेड में लिया भाग, डीआईजी, एसपी, डीएम रहे मौजूद।
➡ गोरखपुर- 493 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, पासिंग आउट परेड की DIG एस चनप्पा ने ली सलामी, DM, SSP, एसपी सिटी भी परेड में रहे मौजूद।
➡ रायबरेली- पीएसी ग्राउंड में धूमधाम से दीक्षांत परेड समारोह आयोजित, आईटीसी 25वीं वाहिनी पीएसी में 599 में से 588 प्रशिक्षु हुए पास आउट, परेड में प्रशिक्षुओं ने शानदार अनुशासन और तालमेल का प्रदर्शन किया, मुख्य अतिथि एडीजी प्रशांत कुमार रहे समारोह में मौजूद।
➡ दिल्ली- आज पड़ सकती है सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी, 44° C तक जा सकता है NCR का अधिकतम तापमान, IMD ने हीटवेव को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दोपहर के समय में धूप में न निकलने की सलाह।
➡ अयोध्या- पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट परेड, डीआईजी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली, रिक्रूट्स को विभिन्न स्थानों पर तैनाती मिलेगी।
➡ रायबरेली-अपर पुलिस महानिदेशक श्री प्रकाश डी पहुंचे रायबरेली, रेलवे स्टेशन और जीआरपी थाने का किया निरीक्षण, वंदेभारत ट्रेन की ड्रोन कैमरे से निगरानी का भी किया जायजा।
➡ कानपुर- होमगार्ड परीक्षा में बड़ी धांधली का खुलासा, AI तकनीक से नकल की कोशिश नाकाम, हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया गया, बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में खुलासा, मिनी पॉकेट प्रिंटर के जरिए रची गई साजिश, पुलिस ने संदिग्ध संदीप चंद्र विश्वकर्मा को पकड़ा, संदीप के कब्जे से सील्ड प्रश्न-पुस्तिका बरामद, कर्नलगंज थाने में केस दर्ज, 3 अभियुक्त अरेस्ट।
➡ रायबरेली- अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज की घटना।
➡ संतकबीरनगर- ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर चला बुलडोजर, शमशुलहुदा के मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, शमशुलहुदा ने 2007 में ब्रिटेन की नागरिकता ली, विदेशी फंडिंग के मामले में घिरा था शमशुलहुदा, देश विरोधी गतिविधियों के भी आरोप लगे थे, आज अवैध मदरसे पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई, खलीलाबाद के मोती नगर में बुलडोजर एक्शन।
➡ हापुड़- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हापुड़, श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर की गई चर्चा।
➡ अमरोहा- कार सवार युवक ने की फायरिंग, महिला सर्वेश देवी के घर पर फायर, तमंचे से फायर कर फैलाई दहशत, आवाज सुनकर बाहर निकले मां-बेटा, आरोपी युवक ने फिर से की फायरिंग, रजबपुर क्षेत्र के बागड़पुर माफी का मामला।




