*उन्नाव पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड सम्पन्न, IPS नवीन अरोड़ा ने शपथ दिलाई, रिक्रूट सिपाही पुलिस बल में शामिल, 7 तस्वीरें
*
उन्नाव जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर 867 नए रिक्रूट सिपाही पुलिस बल में शामिल हुए, जिससे जनपद की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण पूरा कर चुके सिपाहियों ने शानदार परेड और मार्चपास्ट के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने नवागत सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवा करने की सीख दी। नए पुलिस बल के शामिल होने से थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी और पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। इन रिक्रूट सिपाहियों में महिला सिपाही शाहजहांपुर से आई हैं, जबकि कुछ पुरुष सिपाही फतेहपुर जनपद से प्रशिक्षण के बाद यहां पहुंचे हैं। कई महीनों के कठिन प्रशिक्षण के बाद यह परेड उनके समर्पण और मेहनत का प्रतीक बनी। दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने आकर्षक ड्रिल और विभिन्न पुलिस कौशलों का प्रदर्शन किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया गया।
बता दे कि कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी विनी सिंह और प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने*उन्नाव पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड सम्पन्न, IPS नवीन अरोड़ा ने शपथ दिलाई, रिक्रूट सिपाही पुलिस बल में शामिल, 7 तस्वीरें*
उन्नाव जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर 867 नए रिक्रूट सिपाही पुलिस बल में शामिल हुए, जिससे जनपद की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण पूरा कर चुके सिपाहियों ने शानदार परेड और मार्चपास्ट के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने नवागत सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवा करने की सीख दी। नए पुलिस बल के शामिल होने से थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी और पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। इन रिक्रूट सिपाहियों में महिला सिपाही शाहजहांपुर से आई हैं, जबकि कुछ पुरुष सिपाही फतेहपुर जनपद से प्रशिक्षण के बाद यहां पहुंचे हैं। कई महीनों के कठिन प्रशिक्षण के बाद यह परेड उनके समर्पण और मेहनत का प्रतीक बनी। दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने आकर्षक ड्रिल और विभिन्न पुलिस कौशलों का प्रदर्शन किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया गया।
बता दे कि कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी विनी सिंह और प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इन सभी 867 सिपाहियों की तैनाती जल्द ही जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में की जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता को बेहतर सुरक्षा देने में मदद मिलेगी। इस दीक्षांत परेड समारोह से पुलिस बल को नई ऊर्जा मिली है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करेंगे।
बाइट – नवीन अरोरा ADG लखनऊ।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता* बताया कि इन सभी 867 सिपाहियों की तैनाती जल्द ही जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में की जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता को बेहतर सुरक्षा देने में मदद मिलेगी। इस दीक्षांत परेड समारोह से पुलिस बल को नई ऊर्जा मिली है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करेंगे।
बाइट – नवीन अरोरा ADG लखनऊ।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*