*वीडियो देख रूह कांप उठेंगे:जिंदा दफन हुआ मजदूर…अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा*
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है…पाइपलाइन का काम चल रहा था, इसी दौरान एक मजदूर गहरे गड्ढे में उतरा.लेकिन कुछ ही पलों में हालात बदल गए… ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया और मजदूर को पूरी तरह दबा दिया…मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई…स्थानीय लोगों और साथियों ने तुरंत बचाव की कोशिश शुरू की,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी…मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.




