*नई*नई दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग में आधी रात आग का तांडव, सैकड़ों झुग्गियां जलकर हुई खाक।*
*नई दिल्ली:*
राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के शकूरबस्ती स्थित रेन बसेरा झुग्गियों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं.
जानकारी के मुताबिक, इस आग की घटना में करीब 350 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे अपनी जान बचाकर बाहर भागने को मजबूर हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.
*आग पर पाया गया काबू:*
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था. राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया, जिससे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिसकी वजह से आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया. लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते मदद पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था.
डीसीपी पंजाबी बाग ने बताया कि करीब साढ़े ग्यारह बजे आग की कॉल मिली ऑफ तुरंत पुलिस ओर फायर गाड़ी मौके पर आई. आग को बुझाने का काम किया फिलहाल आग पर काबू है बाकी जांच के बाद पता चल पाएगा. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग जांच में जुटा है. इस घटना ने एक बार फिर झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता की मांग भी तेज हो गई है. दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग में आधी रात आग का तांडव, सैकड़ों झुग्गियां जलकर हुई खाक।*
*नई दिल्ली:*
राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के शकूरबस्ती स्थित रेन बसेरा झुग्गियों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं.
जानकारी के मुताबिक, इस आग की घटना में करीब 350 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे अपनी जान बचाकर बाहर भागने को मजबूर हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.
*आग पर पाया गया काबू:*
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था. राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया, जिससे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिसकी वजह से आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया. लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते मदद पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था.
डीसीपी पंजाबी बाग ने बताया कि करीब साढ़े ग्यारह बजे आग की कॉल मिली ऑफ तुरंत पुलिस ओर फायर गाड़ी मौके पर आई. आग को बुझाने का काम किया फिलहाल आग पर काबू है बाकी जांच के बाद पता चल पाएगा. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग जांच में जुटा है. इस घटना ने एक बार फिर झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता की मांग भी तेज हो गई है.