*होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर : एएसपी दीपक यादव ने ओपीजेडी इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण*
*शुक्लागंज।* होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए शनिवार को एएसपी/सीओ नगर दीपक यादव ने ओपीजेडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने सीसीटीवी, चेकिंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
रमन शर्मा शुक्लागंज संवाददाता




