4- ज्वैलरी शॉप चोरी का 4 दिन में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर नगर, थाना कलेक्टरगंज पुलिस ने नयागंज स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का मात्र 4 दिनों में खुलासा करते हुए आरोपी को चुराए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस वार्ता में एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि विगत 20 अप्रैल को थानाक्षेत्र अंतर्गत ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। कानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम व थाना पुलिस ने आपरेशन कनविक्शन के तहत लगाए गए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर 24 अप्रैल की रात 9:13 बजे रेलवे रोड, अंग्रेजी ठेके के पास आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी: आलोक शाक्य (32), पुत्र राधेश्याम शाक्य, ग्राम उद्देपुर अभई, थाना कोतवाली, जिला मैनपुरी का है। अभ्युक्तों के पास से एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स और सोने का एक टुकड़ा (कुल वजन 10.53 ग्राम, कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये) बरामद किए गए है। एडीसीपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मैनपुरी, इटावा सहित विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनय तिवारी, उनि प्रदीप भाटी, मनोज कुमार, विकास त्यागी, सुरदीप डागर तथा कांस्टेबल सुमित बादल व विनय पटेल शामिल रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




