*सर्राफा व्यवसाई की हत्या, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बाँदा।सनसनीख़ेज़ वारदात उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र कस्बे से सामने आई है जहां रात तकरीबन 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी को हमलावर ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी के सीने में हमलावर ने तमंचे से गोली मारी और फरार हो गया, पुलिस ने आननफानन में मौके पर पहुंचकर तेज प्रकाश सोनी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया जो 1 घंटे तक लगा रहा। हालत बिगड़ते देख बांदा एसपी पलाश बंसल ने मोर्चा संभाला और तत्काल पुलिस टीमें गठित कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी।देर रात पुलिस मुठभेड़ में हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्या आरोपी की पहचान 55 वर्षीय असलम के रूप में हुई है जो बबेरू कस्बे में ही मृतक के घर के कुछ दूरी पर रहता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि वारदात के फौरन बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित तेज प्रकाश सोनी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मौका मुआयना में वारदात स्थल पर शराब की बोतल और कुछ नमकीन भी बरामद हुआ और इसके साथ ही पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई थी जिसमें कुछ समय बाद हत्या आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, एसपी पलाश बंसल के मुताबिक हत्यारोपी असलम मृतक का पड़ोसी था और कुछ साल पहले मुंबई में दोनों एक साथ पार्टनरशिप में व्यापार करते थे और इसी को लेकर इनमें विवाद था जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया, गिरफ्तार हमलावर के दोनों पैरों में मुठभेड़ के दौरान असलम को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सघन जांच की जा रही है।
*सर्राफा व्यवसाई की हत्या, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार* बाँदा-ब्यूरो
Leave a comment
Leave a comment




