देश दुनिया खेल और मौसम की आज की प्रमुख खबरें⤵️
● देश- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए मतदान जारी
● देश- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
● मौसम- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में लू की चेतावनी जारी की, बिहार झारखंड मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी लू चलने की संभावना, तटीय आंध्र प्रदेश तटीय कर्नाटक केरल माहे तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान
● विदेश- ईरान ने कहा लगातार युद्ध विराम उल्लंघन के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा
● खेल- इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया, आज मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला
● खेल- जोहान्सबर्ग में तीसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, पांच मैचों की श्रृंखला में भारत 0-3 से पीछे
● देश- दिल्ली में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के बिना वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा, सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निर्णय लिया
● विदेश- ब्रिटेन की संसद ने तंबाकू और वेप्स विधेयक पारित किया, 17 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चों के लिए सिगरेट खरीदने पर प्रतिबंध लगाया गया




