💁🏻♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*23- अप्रैल – गुरुवार*
*1* पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब,EC का चला चाबुक, जारी हुई चेतावनी
*2* मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस, कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी; शाह बोले-राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी
*3* पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए
*4* अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है
*5* सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी; गडकरी बोले-100% ब्लेंडिंग का टारगेट
*6* ‘होर्मुज से अपने जहाजों की निकासी के लिए भारत ने ईरान को नहीं किया भुगतान; सरकार ने कहा- चलाई जा रहीं फर्जी खबरें
*7* ग्रामीण निकायों को केंद्रीय वित्त आयोग ने इस बार 4.35 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अनुदान दिया है, जो पिछली बार के 2.36 लाख करोड़ से लगभग दोगुना है। केंद्रीय पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि इससे पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और गांवों के विकास को गति मिलेगी
*8* नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पटरियों की देखरेख के लिए करीब 1800 ट्रैक मशीन हैं, जिन्हें बढ़ाकर तीन हजार करने की योजना है। इन मशीनों की संख्या बढ़ने से ट्रैक की जांच और मरम्मत से जुड़ी पुरानी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।
*9* पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान आज; 5501 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर; सुरक्षा के खास इंतजाम
*10* चुनाव आयोग का हंटर: तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में वोट के लिए नोट और शराब की बारिश, एक हजार करोड़ का सामान जब्त
*11* मतदान के लिए बंगाल की ओर उमड़ी प्रवासियों की भीड़, हजारों मजदूर लौटे
*12* यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत, इनमें से 8 जिंदा जले, ट्रक-ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो में आग लगी
*13* 149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन, तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल
*14* नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से संबंधों पर विवाद, एक महीने में दो मंत्री सरकार से बाहर
*15* ’72 घंटों के अंदर होगी शांतिवार्ता’, ईरान के साथ युद्धविराम पर बोले ट्रंप
*16* IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत, लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया




