मीरपुर कैंट झाड़ियों में लगी भीषण आग
कानपुर नगर, मिनी कंट्रोल मीरपुर कैंट पर सूचना प्राप्त हुई की वार मेमोरियल कॉलोनी के पास पेड़ों में आग लगी है सूचना अमल में लाते हुए अग्निशमन यूनिट 0241 घटनास्थल सीओडी पुल के पास पहुंची तो देखा
काफी बड़े क्षेत्र में जंगल में आग लगी हुई थी।
बताया जाता है कि आग के वृहद क्षेत्र को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मीरपुर कैंट, अग्निशमन यूनिट किदवई नगर अग्निशमन यूनिट पैराशूट फैक्ट्री, QRT यूनिट कैंट, ब्रिगेडियर सर कैंटCEO कैंट घटनास्थल पर उपस्थित रहे तथा कैंट स्टाफ छावनी परिषद व अग्निशमन यूनिट कानपुर नगर ने मिलकर आग को बीटिंग, कूलिंग, स्टार्वेशन करके पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।इस घटना में कोई इंजरी या जनहानि नहीं हुई।।
हरिओम की रिपोर्ट




