*🌸🌾शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*=======================================21/04/2026*
*1* ‘पूरा बंगाल तय कर बैठा है, दीदी को हटाने का समय आ गया’; दार्जिलिंग की रैली में बोले शाह
*2* अमित शाह ने अपने संबोधन में दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे लोगों के जीवन में संतोष और स्थिरता आ सके
*3* 13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल, बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्र्स ने बताया हुआ बड़ा नुकसान
*4* पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड- CM पहुंचे, उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, मंत्री जोगाराम बोले- जल्दी ही तकनीकी खामियां दूर होंगी; NIA और स्टेट की जांच एजेंसियां पहुंचीं
*5* सिविल सर्विस डे के मौके पर देशभर में सिविल सेवकों के योगदान को याद किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे देश के सुशासन और विकास की रीढ़ हैं और देश निर्माण में उनकी भूमिका बेहद अहम है
*6* कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महिला आरक्षण लागू करने में देरी का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहले ही पत्र लिखकर इसे तुरंत लागू करने की मांग कर चुके थे, लेकिन सरकार ने इसे परिसीमन से जोड़कर टाल दिया।
*7* भागवत बोले- विज्ञान और धर्म दोनों से नहीं मिली शांति, राजा से विज्ञान तक सब मॉडल फेल; दुनिया अब भारत के ज्ञान से उम्मीद लगा रही
*8* पहलगाम हमले की पहली बरसी कल, बैसरन आज भी बंद, सेना बोली- भारत कुछ नहीं भूला; जो हदें लांघेगा उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
*9* मुंबई के भायखला इलाके में एक मामूली सड़क विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला एक कार के गड्ढे से गुजरने पर पानी उछलने से शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया
*10* राहुल गांधी से नहीं चलने वाला, प्रियंका ही संभालें INDIA अलायंस की कमान: तेज प्रताप यादव
*11* जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। एक दिन पहले जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई थी। लेकिन, तब विधायक दल ने नेता का नाम फाइनल नहीं हुआ था। आज जदयू की ओर से श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लग गई। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने खुद श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगाई है
*12* ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता होने तक नाकेबंदी नहीं हटेगी, ईरान का जवाब- आपकी धमकियों से नहीं डरते, हम जंग के लिए तैयार
*13* ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान आने पर सस्पेंस, कुछ देर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति रवाना होंगे; ईरान से बातचीत में ट्रम्प भी शामिल हो सकते हैं
*14* मध्य प्रदेश में पहली बार रात में लू का अलर्ट, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी का समय बदला; मजदूर दोपहर में काम नहीं करेंगे,रेगिस्तान सा तपता कोटा, जयपुर में बढ़ा पारा; लू का खतरा गहराया
*15* सेंसेक्स 753 अंक चढ़कर 79,273 के स्तर के पार, निफ्टी-50 में भी 212 अंक की तेजी; FMCG और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े
*16* IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में
*======================================ALL INDIA NEWS.✍️*




