समारोह आयोजित कर सदस्यों को किया गया सम्मानित
सेवा समर्पण और विश्वास ही हमारी पहचान।
नवीन सिंह राजावत दद्दा

श्री मां पीतांबरा रॉयल सिटी प्रा लिमिटेड के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन साकेत नगर स्थित एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन राजेश सिंह राजावत तथा डॉ ब्रजेश सिंह राजावत के द्वारा शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मान समारोह में सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 3 सदस्यों को कार तथा अन्य को मोटरसाइकिल उनके कार्यों को देखते हुए भेट की गई। फाउंडर मेंबर नवीन सिंह राजावत दद्दा ने बताया कि विगत वर्षों से श्री मां पीतांबरा रॉयल सिटी प्रा लिमिटेड के द्वारा कानपुर नगर के सभी आय वर्ग के लोगों के लिए सरकार के द्वारा अप्रूवल आवासीय सोसायटी बनाई जा रही है। कम्पनी के कार्य करने का तरीका बिल्कुल पारदर्शी तथा स्वच्छ है सभी कार्य सरकारी मानक के अनुरूप किए जाते हैं। सम्मान समारोह में कम्पनी के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखकर निरंतर और अधिक मेहनत से कार्य करने की बात कही। वही एक्सीक्यूटिव चेयरमैन डा. ब्रजेश सिंह राजावत ने सभी सदस्यों को एक परिवार बताते हुए कहा कि आप सभी के साथ की वजह से आज श्री मां पीतांबरा रॉयल सिटी प्रा लिमिटेड अपने मुकाम पर है हर वर्ग के लोग अपना विश्वास हमारे साथ रखे हुए है। फाउंडर मेंबर जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सम्मान समारोह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों से व्यापारिक सम्बन्ध के साथ साथ पारिवारिक संबंध स्थापित करना है। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य वक्ता नवीन सिंह राजावत दद्दा जितेन्द्र सिंह चौहान गंगा सिंह चौहान संतोष साहू रोहित शुक्ला ब्रजेश सिंह गौर अमर सिंह निषाद सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




