💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- BJP की आज लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में रैली, BJP निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, सीएम योगी खुद रैली में होंगे शामिल, 10 बजे कालिदास मार्ग से रैली की शुरुआत, सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेगा, दोनों डिप्टी CM और मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी का आज का कार्यक्रम, सुबह 9 बजे जनाक्रोश रैली में रहेगे मौजूद, 3.30 बजे सीएम आवास पर करेंगे बैठक, शाम 5 बजे सीएम योगी वाराणसी जायेंगे, वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री
➡लखनऊ- हजरतगंज में आज रोड शो के चलते ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित, लालबत्ती, DSO, विधानसभा, हजरतगंज रूट पर प्रतिबंध, रोडवेज,सिटी बसों के रूट में भी किया गया बदलाव, भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
➡मैनपुरी- अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया, युवक की नहीं हो सकी अभी तक शिनाख्त, पुलिस ने भाग रही डीसीएम को पकड़ा, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, दन्नाहार क्षेत्र के कीरतपुर के पास की घटना
➡हापुड़- वार्षिक परीक्षा के दौरान नकल का मामला, पर्ची से नकल करता छात्र रंगे हाथों पकड़ा गया, एनईपी कोर्स की परीक्षा में सामने आया मामला, कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की, छात्र की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई, SSV डिग्री कॉलेज, हापुड़ का मामला
➡हापुड़- हापुड़ में अधिवक्ताओं में आक्रोश, नायब तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन, वकीलों ने कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार किया, नियमों के विरुद्ध तैनाती के आरोप, कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही का आरोप, अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग, धौलाना तहसील का मामला
➡बलरामपुर- दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, हादसे में सात लोग हुए घायल, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, बलरामपुर नगर के कलवारी के पास की घटना
➡मुरादाबाद- पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या मामला, सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता, हत्या के कुछ घंटों में मुख्य आरोपी अरेस्ट, आरोपी फहीम पुलिस की गिरफ्त में, फहीम और 5 साथियों ने की थी हत्या, एक कमरे के मकान को लेकर था विवाद, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना
➡बहराइच- कूड़ा जला रहा बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार, अचानक लुंगी में आग लगने से झुलसा बुर्जुग, बुर्जुग को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, बहराइच थाना रामगांव इलाके का मामला
➡एटा- तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, गुस्साए परिजनों ने GT रोड जाम किया, इमरजेंसी गेट पर शव रखकर जाम किया, मेडिकल कॉलेज के बाहर किया हंगामा, सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची, परिजनों, पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, एटा के सकीट थाना क्षेत्र की घटना
➡बहराइच- घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुराना विवाद बना हमले की वजह, आधा दर्जन दबंगों की पिटाई, 2 महिलाएं, 2 बच्चियां घायल, घर के पुरुष थे कार्यक्रम में बाहर, दबंगों ने अकेला पाकर किया हमला, ईंट भट्ठे पर काम करती महिलाएं, कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला
➡उन्नाव- लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार डंपर से पिकअप की टक्कर, पिकअप का केबिन बुरी तरह चकनाचूर, चालक केबिन में फंसा, मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस ने हाइड्रा, जेसीबी से किया रेस्क्यू, अजगैन क्षेत्र के नवाबगंज पक्षी विहार का मामला
➡बहराइच- जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, दबंगों ने दो व्यक्तियों को किया लहूलुहान, एक ही परिवार के कई लोगों के घायल, पुलिस पर लगा लापरवाही बरतने का आरोप, थाना अध्यक्ष पर दबंगों को संरक्षण देने का आरोप, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, बहराइच थाना हुजूरपुर इलाके का मामला
➡मुजफ्फरनगर- 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण, दुकान पर सामान लेने गई थी बच्ची, बाइक सवार युवक ने किया अपहरण, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया अरेस्ट, छपार थाना क्षेत्र के कस्बा छपार का मामला
➡इटावा- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी, जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली- रेलवे ट्रैक पर बड़ी लापरवाही, ट्रैक पर बैठे लोगों का वीडियो वायरल, क्रॉसिंग पर पटरी पर खेलते दिखे लोग, बच्चे, महिलाएं ट्रैक पर समय बिताते नजर आए
➡हापुड़- 8 स्कूलों ने फीस वृद्धि का ब्यौरा नहीं दिया, स्कूलों को जारी किया गया नोटिस, DIOS कार्यालय में रिवाइज फीस स्ट्रक्चर नहीं मिला, मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं स्कूल, अर्वाचिन स्कूल पर 6 लाख का जुर्माना, अन्य स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी तेज
➡रायबरेली- दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा, महिला से दुष्कर्म करने का अभियुक्त पर आरोप, विपिन उर्फ नन्हें को पुलिस ने किया अरेस्ट, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR, गुरबक्शगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡हापुड़- गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, करीब दो बीघा गेहूं जलकर राख, अज्ञात कारणों से लगी आग, बाबूगढ़ क्षेत्र क़े होशदारपुर गढ़ी का मामला
➡हापुड़- हाईवे किनारे से हटेंगे 175 अवैध निर्माण, 202 यूनिपोल और होर्डिंग भी हटाए जायेंगे, NHAI ने अवैध निर्माण, यूनिपोल किये चिन्हित, जल्द अभियान चलाकर हटाया जायेगा निर्माण
➡ललितपुर- बारात में जा रही कार नदी में गिरी, दूल्हा सहित आधा दर्जन बाराती घायल, स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया, घायलों को CHC महरौनी किया भर्ती, महरौनी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल का मामला, हड़ताल के लिए उकसाने वाले दो लोग अरेस्ट, पुलिस ने साजिश रचने वालों को पकड़ा, सैकड़ों मजदूरों ने किया था हंगामा, सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध, थाना पिलखुआ पुलिस ने की कार्रवाई
➡अम्बेडकरनगर- बारात से लौट रही अर्टिगा कार की XUV से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 9 लोग घायल, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡सहारनपुर- देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के 8 आरोपी गिरफ्तार, हमले के मामले में वांछितों पर शिकंजा, 2 मुकदमों में फरार चल रहे आरोपी दबोचे गए, एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
➡हमीरपुर- बलेनो कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, पुल पर सामने से आ रही थी दूसरी कार, कार सवार युवक ने नदी में लगाई छलांग, युवक नदी में न गिरकर रेत पर गिरा, रेत पर गिरने से युवक की हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया, मृतक की शिनाख्त आदित्य के रूप में हुई, सजेती थाना सीमा के यमुना पुल का मामला
➡संभल- गांव में बिजली आपूर्ति बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने कोतवाली में किया धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों ने बिजली कर्मी पर लगाया आरोप, रात में चुपचाप बिजली आपूर्ति बंद कर देते, बिजली बंद करने पर ग्रामीणों ने कर्मियों को पकड़ा, बिजली आपूर्ति चालू करने के बदले पैसे मांगे का आरोप, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ललितपुर- अपनों के डर के साये में बुजुर्ग दंपति, चार दिन से भूखे बैठे बुजुर्ग दंपति, भाई-भतीजा की गुंडई से दहशत में दोनों पीड़ित, सूचना मिलने पर एसपी ने की मदद, दबंग भाई-भतीजे से दिलाया मकान, लापरवाह पुलिस पर भी होगी कार्रवाई, शहर कोतवाली घुसयाना मोहल्ले का मामला
➡कानपुर- नौबस्ता थाना क्षेत्र में भीषण आग, यशोदा नगर के Y-ब्लॉक में मकान में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं, आग से लाखों के नुकसान का अनुमान
➡दिल्ली- आज पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह, कुर्सियांग, दार्जिलिंग, पश्चिम बर्धमान में रैली, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर में भी रैली




