*कानपुर पुलिस का सख्त एक्शन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना कलक्टरगंज पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए विशेष अभियान चलाया।*
*खुले में नशा धरपकड़ अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 18 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया।*
*सभी के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।*
*कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी ने सहयोगी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त चेकिंग अभियान चलाकर आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा बनाए रखें और कानून का पालन करें, ताकि शहर में शांति और सुव्यवस्था बनी रहे।*




