*📰 रावतपुर थाना अपडेट | कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी एसओ कमलेश राय के नेतृत्व में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस टीम ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अपराधी जयकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो रावतपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी लंबे समय से कानून से आंख-मिचौली खेल रहा था और विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
जयकरन सिंह को एक खतरनाक और शातिर अपराधी माना जा रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की।
इस ऑपरेशन को सफल बनाने में उपनिरीक्षक करुणा शंकर मिश्रा, विवेक त्यागी और कांस्टेबल राहुल कुमार की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है।




