छह माह में सड़क चौड़ीकरण का काम करना होगा पूरा
कानपुर नगर, बिधनू, रमईपुर से कठार रेलवे स्टेशन तक की सड़क जो अभी तीन मीटर चौड़ी है उसके और चौड़ीकरण का प्रस्ताव बीते वर्ष विधायक अभिजीत सिंह सांगा के द्वारा भेजा गया था, जिसके लिये शासन द्वारा 11.77 ककी धनराशि स्वीकृत कर पहली किस्तके रूप में 57.65 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। अब जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जयेगा।
बताते चलें कि रमईपुर से लेकर कठारा रेलवे स्टेशन तक सड़क तीन मीटर चौड़ी है,जिससे आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सडक चौड़ीकरण का प्रस्ताव विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा बाईट वर्ष 2025 को भेज गया था। शासन द्वारा इसके लिए 11.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये पहली किस्त के रूप में 57.65 लाख रुपए लोक निर्माण विभाग को भेज दिया था साथ ही छह माह में चौड़ीकरण का काम पूरा करने का निर्देश भी दिया है। अब जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। बतादें कि अभी यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है, अब इसे पाँच मीटर चौड़ी किया जायेगा। सड़क बनने से कठारा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में यात्रियों को सुविधा होगी।
छह माह में सड़क चौड़ीकरण का काम करना होगा पूरा
Leave a comment
Leave a comment




