भयंकर गर्मी के साथ लू,बढेगा पारा
कानपुर नगर, अप्रेल माह में भीषण गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हो उठे है, लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है और धिप तेज होती का रही है। वैज्ञानिकों की माने तो 20 तारीख से तापमान में और भी व्रद्धि होने के साथ ही लू भी चलेगी। कल कानपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से5 डिग्री ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
20 अप्रेल से मई माह में भीषण गर्मी पड़ने वालाहै। पारा 45 से 50 डिग्री तक या इससे भी ऊपर जा सकता है। कल का दिन कानपुर के लिए बेहद गर्म रहा।यहाँ पार 42 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी और धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। इसी बीच हवा की औसत गति लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20 अप्रैल से तापमान और बढ़ेगा साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी। कहा गया कि गर्मी का असर सामान्य जीवन को प्रभावित करेगा। बताया गया कि लोग हो सके तो दोपहर में सड़को पर कम निकले, साथ ही अपने शरीर व सिर को कपड़े से ढके रहे। कहा साथ में पानी लेकर चले और समय समय पर पानी पीते रहे ताकी डिहाइड्रेशन का खतरा न हो। बताया गया कि आम वाले दिनों मे मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
भयंकर गर्मी के साथ लू,बढेगा पारा
Leave a comment
Leave a comment




