महापौर ने दिया एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जाने के साथ नया पेड़ लगाये जाने के निर्देश
कानपुर नगर, राजीव नगर लाल बंगला में एक शोरूम के बाहर बरगद का लगभग 50 साल पुराना बरगद का हरा पेड़ था, जिसे वन विभाग से अनुमति लेकर काट दिया गया था। हरा पेड़ काटने पर जनता विरोध कर रही थी और नागरिकों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त था।
इसकी सूचना मिलने के पश्चात महापौर प्रमिला पाण्डे, क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के साथ मौके पर पहुंची तथा जनता के विरोध को देखते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जाने के साथ नया पेड़ लगाये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान महापौर ने कहा कि यहां बरगद का 50 साल पुराना पेड़ था, बरगद का पेड़ पूजनीय होता है एवं महिलायें इसकी पूजा करती है, मुझे अवगत कराया गया है कि जड़ से 10 फुट छोड़कर पेड़ की छंटाई की अनुमति दी गयी थी, किसके द्वारा जड़ से काटा गया, इसकी जॉच कराउॅगी और बरगद के पेड़ के पास एक दुकान इसकी भी जॉच करायी जायेगी यदि अवैध होगा तो हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
महापौर ने दिया एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जाने के साथ नया पेड़ लगाये जाने के निर्देश
Leave a comment
Leave a comment




