*कानपुर में फूटा ‘नारी शक्ति’ का गुस्सा, नेताओं के खिलाफ*कानपुर में फूटा ‘नारी शक्ति’ का गुस्सा, नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी
*कानपुर (उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार शहर में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रमुख नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।*
बताया जा रहा है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध जताते हुए बीजेपी पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला।महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया और “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए।*
यह प्रदर्शन मेयर प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन स्थल पर पारंपरिक परिधान में महिलाएं एकजुट दिखीं और उन्होंने खुलकर विरोध दर्ज कराया।*
देशभर में महिला आरक्षण को लेकर इन दिनों राजनीतिक माहौल गरम है। हाल ही में संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक गिरने के बाद विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।*
इसी मुद्दे को लेकर अलग-अलग राज्यों में समर्थन और विरोध दोनों तरह के प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।*
*✍️प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि “नारी शक्ति” के खिलाफ किसी भी बयान या रुख का विरोध जारी रहेगा।* प्रदर्शन*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी




