💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे CM योगी, पश्चिम बंगाल में कई जनसभा को संबोधित करेंगे, कूच बिहार (माथाभांगा) में आज 12 बजे जनसभा, जलपाईगुड़ी में आज 1.20 बजे जनसभा करेंगे, बांकुरा में आज शाम 4.15 बजे रोड शो करेंगे CM
➡ लखनऊ- कृष्णा नगर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, अवस्थी लॉन के बाहर युवकों ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को बनाया गया निशाना, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
➡ लखनऊ- बीकेटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कूटी ने युवक को मारी टक्कर, मो. यामीन की इलाज के दौरान मौत, सब्जी लेकर घर लौट रहा था यामीन, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
➡ सहारनपुर- किसान आरिफ के साथ थर्ड डिग्री का आरोप, पुलिस पर घर से जबरन उठाने का दावा, थाने ले जाकर हिरासत में रखने का आरोप, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डंडों से पिटाई, जमीन पर लिटाकर मारने की बात, 24 घंटे हथकड़ी लगाकर रखने का दावा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, पत्नी ने मानवाधिकार आयोग पर शिकायत की, 6 महीने पुराने एक्सीडेंट केस से जुड़ा विवाद, हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे होने का दावा, एसपी देहात ने आरोपों को बताया संदिग्ध, सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र का मामला
➡ झांसी- झांसी पुलिस का बड़ा बयान, ‘न्यायालय के अंदर डाकघर से भेजा पत्र’, मामले को गंभीरता से लिया गया- पुलिस, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज- पुलिस, जांच की कार्रवाई जारी- पुलिस, कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई- पुलिस
➡ हापुड़- पांच स्कूलों को जारी किया गया नोटिस, अवैध रूप से कक्षाएं चलाने पर नोटिस जारी, BSA के निरीक्षण में अवैध रूप से कक्षाएं चलती मिली, पुराने नोटिस का भी नहीं दिया गया जवाब, स्कूलों में कमरे भी मानक क़े विपरीत बने मिले, TS पब्लिक स्कूल,KN पब्लिक स्कूल को नोटिस, AS पब्लिक,नवज्योति पब्लिक स्कूल को नोटिस
➡ हापुड़- जहरीला धुआं फैलाने पर रिपोर्ट दर्ज, पांच लोगों पर दर्ज की गई FIR, प्लास्टिक जलाकर फैलाया जा रहा था धुआं, पिलखुवा क्षेत्र क़े परतापुर रोड का मामला
➡ ललितपुर- सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, टक्कर से दोनों युवकों की हुई मौत, बाइक सहित युवक को 2 किमी तक घसीटा, बांसी चौकी क्षेत्र नेशनल हाईवे की घटना
➡ हापुड़- गलत लाइन बनने पर हुई कार्रवाई, SDO और जेई का हुआ ट्रांसफर, RDSS योजना में गलत तरीके से बनाई लाइन, संबंधित कंपनी पर भी एक्शन की तैयारी, जिले में 125 करोड़ की रिकेप योजना लागू, इमटोरी फीडर पर गलत तरीके से लाइन खींची गई, 11 KV लाइन गलत तरीके से खींची गई, MD कार्यालय ने लिया संज्ञान
➡ हापुड़- भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए महिला को बुलाया, टीम को देखकर लोग मौके से फरार, बुलंदशहर की महिला को हापुड़ बुलाया, हापुड़ में होनी थी भ्रूण लिंग जांच, भनक लगते ही शातिरों ने बदली लोकेशन, अमरोहा जिले में पहुंच गए आरोपी, अमरोहा अधिकारियों को दी गई सूचना, जांच में जुटी टीम, आरोपियों की तलाश जारी
➡ सुल्तानपुर- मंत्री संजय निषाद का आज सुल्तानपुर दौरा, लंभुआ के धोपाप धाम जाएंगे संजय निषाद, प्रभु श्रीराम, गुहाराज निषाद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, इसके बाद निरीक्षण भवन सुल्तानपुर पहुंचेंगे, मत्स्य पालन योजनाओं की करेंगे समीक्षा, पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, कार्यक्रम के बाद वाराणसी लौटेंगे मंत्री
➡ हापुड़- हाईवे पर लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े, दो सालों में 167 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, सैकड़ों की संख्या में हाईवे पर लोग घायल, 2 साल मे हाईस्पीड के कारण 167 लोगों की मौत, 61 प्रतिशत हादसे ओवरस्पीड क़े कारण हुए
➡ रायबरेली- लखनऊ, गाजियाबाद में झोपड़ी में आग लगने मामला, रायबरेली जिला प्रशासन भी हुआ अलर्ट, नगर पालिका, बिजली विभाग की टीम दिखी एक्टिव, झोपड़ियों में जा जाकर टीमें कर रही जांच पड़ताल, रहनें वाले लोगों को टीमें कर रही जागरूक, एडीएम वित्त के निर्देशन पर चला रहा अभियान
➡ मध्य प्रदेश- MP के सिंगरौली में बड़ी बैंक डकैती, बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र को बनाया निशाना, 5 बदमाशों ने बैंक में घुसकर की डकैती, 9-19 किलो सोना बदमाश लूटकर फरार, 20 लाख रुपये कैश भी लेकर भागे, पुलिस ने जांच शुरू की, बदमाशों की तलाश जारी
➡ संभल- सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार का छापा, एसडी इंटरप्राइजेज के जींस वॉशिंग प्लांट पर कार्रवाई, प्रदूषण विभाग, जल विभाग का NOC नहीं मिला, प्लांट में मिले आधा दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर, पूर्ति विभाग ने सिलेंडर मिलने पर की कार्रवाई, आबादी के बीच संचालित पाया गया प्लांट, मजिस्ट्रेट ने प्लांट में जब्त माल किया सील, हजरत नगर गढ़ी, कस्बा सिरसी का मामला
➡ रायबरेली- बाइक चोरी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की बाइक के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से 4 चोरी की बाइक बरामद, ऊंचाहार पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा
➡ बलरामपुर- आदमखोर जानवर ने ली कई लोगों की जान, बलरामपुर में वन विभाग अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, कई गांवों में दहशत का माहौल जारी, रेहरा, परशरामपुर समेत कई गांव प्रभावित
➡ अलीगढ़- इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में भीषण आग, डीएस डिग्री कॉलेज के सामने लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, थाना गांधी पार्क क्षेत्र की घटना
➡ महोबा- जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद, विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर पथराव, 3 महिलाओं सहित दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी, कीरत सागर तालाब किनारे का मामला
➡ दिल्ली- मोदी कैबिनेट की आज होगी बैठक, सुबह 11 बजे मोदी कैबिनेट की होगी बैठक
➡ दिल्ली- आज देश में बीजेपी करेगी विरोध प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ आज BJP करेगी प्रदर्शन
➡ दिल्ली- पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता का हुआ निधन, आतिश के पिता विजय कुमार सिंह का निधन, काफी समय से अस्पताल में थे भर्ती विजय सिंह, विजय कुमार सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार
➡ दिल्ली- आज तमिलनाडु जाएंगे राहुल गांधी, तमिलनाडु में कई जनसभा करेंगे राहुल गांधी, आज 11 बजे तमिलनाडु के पौनेरी पहुंचेंगे
➡ दिल्ली- ECI का बड़ा फैसला, बिधाननगर CP IPS मुरली धर का तबादला, नए CP होंगे आईपीएस त्रिपुरारी अथर्व, आज सुबह 11 बजे तक संभालेंगे कार्यभार
➡ दिल्ली- भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘पुणे रनवे अस्थायी रूप से बंद’, ‘विमान से जुड़ी घटना के कारण रोक’, ‘विमान चालक दल पूरी तरह सुरक्षित’, ‘नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं’, ‘रनवे चालू करने की कोशिश जारी’, ‘जल्द बहाल होंगे सामान्य ऑपरेशन’, ‘सामान्य परिचालन बहाल करने का प्रयास जारी’




