*कानपुर (उत्तर प्रदेश)
*पुलिस कमिश्नर की क्राइम मीटिंग के बाद बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारियों और एसीपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की तैयारी तेज…!*
*पुलिस कमिश्नर की प्रस्तावित क्राइम मीटिंग के चर्चा तेज होने के बाद से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थो की बिक्री पर अंकुश न लगना ,कई थाना प्रभारियों की गुप्त शिकायतों का लेखजोख कमिश्नर तक वंही एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना जो कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव की तैयारी ..!!*
*बताया जा रहा है कि यह फेरबदल प्रदर्शन रिपोर्ट और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के आधार पर किया जा रहा है। जिन थानों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रहा, वहां बदलाव तय माना जा रहा है, जबकि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।*
*क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर को थाने की कमान सौंपी जाने की तैयारी!*
*सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित क्राइम मीटिंग के कुछ घंटो में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण देखने को मिलेगा।*
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*




