*TOP 18 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️ *!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*17/04/2026*
*1.* देश में लागू हुआ महिला आरक्षण कानून, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन।
*2.* बंगाल चुनाव: ‘राजस्थान BJP के 11 ‘धुरंधर’’ मैदान में, ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की कमान राजेंद्र राठौड़ को, भूपेन्द्र यादव, कैलाश चौधरी, सीआर चौधरी, दशरथसिंह शेखावत, अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, जितेन्द्र गोठवाल के रूप में ‘टीम 11’ कर रही काम।
*3.* बागुईहाटी थाना के IC अमित कुमार मित्र तथा नरेन्द्रपुर थाना के IC सुरेन्द्र कुमार सिंह की बदली, भेजे गये हावड़ा जिला ग्रामीण मोबाईल पुलिस बिट एवं हावड़ा GRP में, EC ने प्रसेनजित विष्णु को दिया नरेन्द्रपुर का भार
*4.* 15 मार्च से 14 अप्रैल तक 197 करोड़ रुपये नगद सहित शराब, ड्रग एवं अन्य सामान मिलाकर 417 करोड़ रुपयों की जब्तगी।
*5.* TMC की EC से शिकायत, नोआपाड़ा तथा गोपीबल्लभपुर में BJP प्रार्थी अर्जुन सिंह, राजेश महतो पर महिलाओं को 3-3 हजार रुपये बांटने तथा पाण्डेश्वर में जितेन्द्र तिवारी पर क्लबों को 25-25 हजार रुपये देने का आरोप।
*6.* हावड़ा स्टेशन परिसर से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के डॉलर सहित 72 लाख रुपये जब्त, वाराणसी से विभूति एक्सप्रेस से आये आशीष सेठ (39) तथा सुमित वर्मा (29) गिरफ्तार।
*7.* HC ने चुनावी कार्य के लिए निजी स्कूलों की 8 बसों के अधिग्रहण को किया रद्द, पुलिस को बताया ‘स्वेच्छाचारी’।
*9.* होली पर बालीगंज में ‘धर्मनिरपेक्षता’ को लेकर की गई टिप्पणी पर शुभेन्दू अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग, HC में मामला।
*10.* ममता बनर्जी के बुलावे पर कल आ रहे झारखंड CM हेमंत सोरेन, पुरुलिया में 3 TMC प्रार्थियों के समर्थन में करेंगे जनसभा।
*11.* बरानगर में CRPF के उत्तर 24 परगना के नोडल ऑफीसर DIG एस.डी. पाण्डे तथा कमान्डेन्ट पुष्पेन्द्र गंगवार के नेतृत्व BSF की गश्त, लोगों को भयमुक्त होकर वोट देने का आश्वासन।
*12.* तेजप्रताप की बर्थ-डे पार्टी में पहुंचे लालू प्रसाद ने केक काटकर खिलाया; बड़े भाई ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- 25 सीटों पर सिमट गए।
*13.* मप्र: अशोकनगर में लव जिहाद, भोपाल के तीन युवकों ने 3 नाबालिग सहेलियों का ‘ब्रेनवाश’ कर कराया निकाह, बुर्का पहनकर घर लौटीं तो मचा हड़कंप, FIR दर्ज।
*14.* बिहारः गोपालगंज में डंसने वाले विषैले सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंची पीड़ित महिला, भागने लगे मरीज-डॉक्टर।
*15.* 2 साल से छोटे बच्चों को भूलकर भी न दें कफ सिरप, NFI 2026 की नई गाइडलाइन।
*16.* हरियाणाः फरीदाबाद में शादी की बारात में शराब न मिलने पर बवाल: बार मैनेजर की लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार।
*17.* ‘ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार है’, ट्रंप का बड़ा दावा; तेहरान का किसी भी समझौते से इनकार.*
*18.* इजराइल-लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, बोले ट्रंप।




