बिहार में सम्राट चौधरी आज सीएम पद की शपथ लेंगे। पटना में इसके लिए तैयारियां जारी हैं। सम्राट चौधरी बुधवार को लोकभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे, जो जदयू के कोटे से होंगे। सूत्रों का कहना है कि बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी।




