नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान
कानपुर नगर, दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में छात्राओं एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण एवं उनके संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।।
छात्राओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं प्रभावशाली गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में चेन बनाकर एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही, पोस्टर, स्लोगननारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान
कानपुर नगर, दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में छात्राओं एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण एवं उनके संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।।
छात्राओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं प्रभावशाली गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में चेन बनाकर एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही, पोस्टर, स्लोगन एवं नारों के माध्यम से अधिनियम के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, “नारी शक्ति दीवार” हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्राओं, प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. अंजना श्रीवास्तव, प्रोफेसर वंदना निगम तथा प्रोफेसर अर्चना वर्मा के अलावा इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, प्रो स्वाति सक्सेना, एनसीसी प्रभारी प्रो शुभ्रा राजपूत, डॉ शशिबाला सिंह, डॉ सुषमा शर्मा, डॉ ज्योति, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह , डॉ दीप्ति शुक्ला, डॉ ज्योत्सना पांडे एवं आकांक्षा अस्थाना का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। एवं नारों के माध्यम से अधिनियम के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, “नारी शक्ति दीवार” हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्राओं, प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. अंजना श्रीवास्तव, प्रोफेसर वंदना निगम तथा प्रोफेसर अर्चना वर्मा के अलावा इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, प्रो स्वाति सक्सेना, एनसीसी प्रभारी प्रो शुभ्रा राजपूत, डॉ शशिबाला सिंह, डॉ सुषमा शर्मा, डॉ ज्योति, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह , डॉ दीप्ति शुक्ला, डॉ ज्योत्सना पांडे एवं आकांक्षा अस्थाना का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
हरिओम की रिपोर्ट




