*📰 कानपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, विदेश भेजकर बनाते थे शिकार*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
✍️ कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सेंट्रल जोन डीसीपी व एसीपी के नेतृत्व में बेकनगंज थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इस गिरोह का खुलासा किया।
✍️ पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूलते थे। इसके बाद उन्हें कंबोडिया भेज दिया जाता था, जहां उन्हें जबरन साइबर ठगी के नेटवर्क में काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। इस तरह यह गिरोह न सिर्फ आर्थिक ठगी कर रहा था, बल्कि युवाओं का शोषण भी कर रहा था।
✍️ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
✍️ इस पूरे ऑपरेशन में बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान, सर्विलांस टीम प्रभारी लोकेंद्र सिंह, लवकुश मिश्रा, नवीन कुमार, राहुल अग्रहरि और पंकज सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
✍️ फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।




