💁🏻♂️*12 अप्रैल, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *ईरान-अमेरिका में शांतिवार्ता जारी*: पाकिस्तान के इस्लामाबाद मे पहले दिन करीब 14 घंटे हुई बातचीत, कई मुद्दों पर अभी भी मतभेद, वार्ता आगे भी रहेगी जारी
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे बढ़ने लगा पारा, कल उदयपुर में दिन में तापमान 37.1 और रात को 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@37.2, राजसमंद@35.8
🔸 उदयपुर में *विवाहिता की संदिग्ध हालत मौत मामले में पति गिरफ्तार*, राजपूत समाज ने किया था प्रतापनगर थाने का घेराव, बेड़वास क्षेत्र निवासी भावना कुंवर की हुई थी संदिग्ध मौत
🔸 *साधु बनकर उदयपुर पुलिस ने पकड़ा 22 साल से फरार इनामी-डकैत*, उदयपुर में कपड़े से भरा कंटेनर लूटा था, 12 बार चकमा दे चुका था बदमाश, एमपी के देवास से गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने पकड़ा
🔸 मुंबई: गायिका *आशा भोसले अस्पताल में एडमिट*, थकान और चेस्ट इन्फेक्शन हुआ, पहले हार्ट अटैक की आई थी खबर
🔸 *जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती*, 4.6 तीव्रता का भूकंप आया
🔸 *पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर ईडी की रेड*, SSC घोटाले में एक्शन
🔸 *दिल्ली में बंद होंगे सीएनजी ऑटो,* 2027 से सिर्फ इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का ही होगा रजिस्ट्रेशन
🔸 बिहार: कटिहार में *बस और पिकअप के बीच टक्कर*, 13 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
🔸 *डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी*, अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा, पर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
🔸 *बांग्लादेश में फिर कट्टरपंथी भीड़ के निशाने पर आए हिंदू,* घरों-दुकानों में की गई तोड़फोड़
🔸 *इराक के नए राष्ट्रपति बने निज़ार अमीदी*, युद्ध और आर्थिक संकट के बीच संभालेंगे देश की कमान
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के शिवहर सदर अस्पताल में टूटे पैर के साथ पहुंचा एक दरोगा, जो हो गया था एक हादसे में घायल, वहां उसका स्वागत मेडिकल साइंस ने नहीं, बल्कि किया “जुगाड़ साइंस” ने, प्लास्टर की जगह कार्टन के टुकड़े और ड्रिप पाइप कर दिए गए दारोगा के पांव पर फिट, इतनी मजबूती से कि देखने वाले भी हो गया कन्फ्यूज कि इलाज हो रहा है या अमेजन का पार्सल हो रहा डिलीवरी के लिए पैक, किसी ने इस “आर्टवर्क” का वीडियो लिया बना, सोशल मीडिया पर हुआ बवाल, लोग पूछ रहे सवाल, दरोगा जी का ये है हाल, तो आम जनता का क्या, फेविकोल, थर्माकोल या रबर बैंड से होगा इलाज, प्रशासन उतरा बचाने लाज, दिया उचित कार्रवाई का भरोसा, लोग कस रहे तंज, प्लास्टर गया छुट्टी पर, कार्टन ने संभाली ड्यूटी, इलाज कराने गए दारोगा बने पार्सल, बेचारे की किस्मत ही है फूटी
🔸 उदयपुर के *गोगुंदा के जंगलों में छोड़ेंगे 10-10 सांभर और चीतल*, शिकार मिलेगा तो इंसानों पर कम होंगे तेंदुओं के हमले, वन विभाग की पहल
🔹 *आईपीएल 2026*: पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट और चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया, आज लखनऊ-गुजरात और मुंबई-बेंगलुरु की भिड़ंत




