*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*12 – अप्रैल – रविवार*
👇
================================
*1* लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी’: मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय
*2* पीएम मोदी ने कहा कि जो गुंडे और सिंडिकेट पहले वामपंथी दल सीपीआईएम के लिए काम करते थे, वे अब टीएमसी का हिस्सा बन चुके हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, ‘कट मनी’ और कमीशनखोरी का जो खेल लेफ्ट ने शुरू किया था, टीएमसी ने उसे और खतरनाक बना दिया है। हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मवेशी तस्करी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
*3* बंगाल की जनसभा में अमित शाह की हुंकार: गृह मंत्री ने CM ममता को घेरा, कहा- भाजपा मिटाएगी TMC का सिंडिकेट राज
*4* शाह ने कहा कि बंगाल में सीमेंट, बालू या अन्य सामान खरीदने तक के लिए सिंडिकेट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिस्टम लोगों को परेशान कर रहा है। शाह ने जनता से अपील की कि भाजपा को वोट देकर इस व्यवस्था को खत्म करें और पारदर्शी शासन लाएं।
*5* सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाई ड्यूटी; 21.5 प्रति लीटर की जगह देंगे पड़ेंगे 55.5 रुपये
*6* भारतीय LPG टैंकर ‘जग विक्रम’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया है। अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद होर्मुज पार करने वाला यह पहला भारतीय जहाज है। पर्सियन गल्फ से निकलने वाला यह 9वां जहाज है। भारत में LPG और गैस संकट के बीच यह राहत की खबर है।
*7* भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता की कमी, ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाई थी
*8* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय से मुलाकात के साथ की। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा और सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही यूएई सरकार के सहयोग की सराहना की।
*9* CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम, भारत केवल पूंजी या पॉलिसी के दम पर 10 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी नहीं बन सकता
*10* भारत के पहले बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन के लिए टनल बनाने का काम अब अगले चरण में पहुंच गया है। घनसोली के पास सावली में दूसरी टनल बोरिंग मशीन को असेंबल यानी एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
*11* इसे जमीन से लगभग 39 मीटर नीचे एक गहरे शाफ्ट में अंजाम दिया जा रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के इंजीनियरों के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन उन्होंने बेहद सटीकता के साथ इस विशालकाय मशीन के पुर्जों को नीचे उतारना शुरू कर दिया है।
*12* हावड़ा-कामाख्या रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सफलता के बाद अब रेल मंत्रालय इसे अन्य रूटों पर भी शुरू करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में रेलवे ने अब बेंगलुरु से मुंबई के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ट्रेन के संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसे जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है।
*13* महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पुणे के पुरंदर में पायलट की गलती से उनका हेलीकॉप्टर सुरक्षित हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड कर गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा में इस बड़ी चूक को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
*14* 2027 का चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेगी सपा-कांग्रेस? अखिलेश यादव ने खुद गठबंधन को लेकर क्लियर कर दिया रुख
*15* बिहार में सड़क हादसे में 13 की मौत, 32 घायल, मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग; बस ने पिकअप को उड़ाया, सड़क पर बिखरीं लाशें
*16* पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
*17* IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती चेन्नई, दिल्ली को 23 रन से हराया; सैमसन का शतक, ओवर्टन को 4 विकेट
*18* ईरान-अमेरिका के बीच पहले दिन करीब 14 घंटे बातचीत हुई, ईरान सरकार बोली- कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद, वार्ता आगे भी जारी रहेगी
*19* अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ‘हम जीते हैं’
===============================




