- *उन्नाव निवासी ईरान में फंसे मर्चेंट नेवी कर्मचारी ने सुनाई दहशत की कहानी।*

उन्नाव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक युवक ने ईरान में फंसे होने के दौरान के खौफनाक मंजर को बयां किया है ईरान-इजरायल के बीच बढ़े तनाव के दौरान उसका शिप बंदरगाह पर ही फंस गया, जहां मिसाइल हमलों की गूंज से पूरा माहौल दहशत में बदल गया।
वीओ:// उन्नाव के रहने वाले शिवेंद्र चौरसिया मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। हाल ही में उनका शिप ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर मौजूद था, तभी ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया। 3 अप्रैल को अचानक शिप के पास ही मिसाइलों के धमाके होने लगे, जिससे शिप पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स के बीच हड़कंप मच गया।शिवेंद्र ने बताया कि लगातार हो रहे धमाकों से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। और किसी भी वक्त बड़े हादसे का डर बना हुआ था शिवेंद्र चौरसिया और उनके परिवार ने भारत सरकार और एजेंसी का धन्यवाद दिया जिनकी मदद से वो सुरक्षित बाहर निकल पाए।फिलहाल शिवेंद्र सुरक्षित भारत लौट आए हैं, लेकिन उन्होंने जो मंजर देखा, वो आज भी उन्हें अंदर तक झकझोर देता है।
बाइट: शिवेंद्र चौरसिया (मर्चेंट नेवी कर्मचारी )।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




