*उन्नाव के क्षितिज अग्निहोत्री का MY Bharat Budget Quest 2026 में चयन, पीएम से करेंगे संवाद*
माई यूथ भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित बजट क्वेस्ट 2026 में उन्नाव के क्षितिज अग्निहोत्री का चयन हुआ है। देशभर से लाखों युवाओं की भागीदारी वाले इस कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का अवसर मिलेगा।
क्षितिज अग्निहोत्री लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य के परास्नातक छात्र हैं और सामाजिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए युवाओं को शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के बेहतर अवसर मिलना जरूरी है।
उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने खुशी जताई है और इसे उन्नाव के लिए गर्व का विषय बताया है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




