*रावतपुर में दबंगों का कहर: मामूली कहासुनी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, दो की हालत नाजुक*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा की गई मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आरपियों ने युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलेट अस्पताल से रीजेंसी और फिर खैराबाद अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद आरोपी शिवम ठाकुर और राहुल ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
✍️ पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।




