*Mathura के Vrindavan में 30 पर्यटकों से भरी प्राइवेट नाव यमुना नदी में पलट गई. हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई.*
इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं. मृतकों में पति-पत्नी और पिता-बेटी शामिल हैं. नाव में सवार सभी 30 पर्यटक बांके बिहारी क्लब के सदस्य थे और पंजाब से घूमने आए थे.




