*किडनी कांड: फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, पुलिस की कार्रवाई तेज*
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के थाना रावतपुर क्षेत्र में सामने आए अवैध किडनी खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस चर्चित किडनी कांड में अब तक कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार मुख्य तीन मुख्य फरार आरोपियों — रोहित, अफजाल और मुदस्सर अली — पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित !*
इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश जारी डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को कुछ अहम इनपुट भी मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों का रास्ता दिखाया जाएगा।*




